एक्सप्लोरर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने शिक्षिका के घर पर किया हमला, एसिड हमले की दी धमकी

युवक ने बताया कि कॉलोनी के गेट पर पंचर की दुकान है। युवक पंचर लगवाने लगा, इसी बीच पंचर लेने के बहाने मिस्त्री पत्नी के पास आया और छेड़छाड़ करने लगा।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। क्वार्सी क्षेत्र की सांगवान सिटी कॉलोनी में शिक्षिका के घर में घुसे दबंगों ने हमला कर दिया। शिक्षिका पर एसिड डालकर चेहरा विकृत करने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर जुटे लोगों की मदद से दो हमलावर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।

पत्नी के साथ करने लगा छेड़छाड़

सांगवान सिटी निवासी पूर्व सपा विधायक के करीबी युवक ने दूसरे संप्रदाय की युवती से लव मैरिज की है। युवती जवां क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। बुधवार दोपहर युवक अपनी पत्नी को स्कूल से लेकर कार द्वारा घर आ रहा था। रास्ते में कार पंचर हो गई। युवक ने बताया कि कॉलोनी के गेट पर पंचर की दुकान है। युवक पंचर लगवाने लगा, इसी बीच पंचर लेने के बहाने मिस्त्री पत्नी के पास आया और छेड़छाड़ करने लगा, हाथ पकड़ कर खींच लिया। गुस्साए युवक ने मिस्त्री की पिटाई कर दी और बिना पंचर लगवाए घर आ गया।

एसिड से चेहरा जलाने की दी धमकी

कुछ देर बाद मिस्त्री साथियों के साथ घर आया और युवक के परिवार पर हमला कर दिया। पत्नी के साथ अश्लील बातें कर एसिड से चेहरा जलाने की धमकी दी। हंगामा होता देख भीड़ जुट गई और दो हमलावर पकड़ लिए गए। इन्हें क्वार्सी पुलिस के हवाले कर तहरीर दी गई। युवक का आरोप है कि हमलावरों को बचाने के लिए बीजेपी नेताओं की सिफारिशें पहुंच रही हैं। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पूछताछ चल रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget