एक्सप्लोरर

बाइक सवार युवकों ने महिला पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घर से कोचिंग जा रही 22 वर्षीय युवती उमा अपने घर कैथवल से ऊंचाहार कोचिंग के लिए जा रही थी । घर से कुछ दूरी पर पक्का तालाब है।

रायबरेली,एबीपी गंगा। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा व अपराधियों पर नकेल कसने की बात करते नहीं थकती वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कैथवल में बेखौफ दो नकाबपोश युवकों ने युवती पर तेजाब डाला और फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस सक्रिय तो दिखी लेकिन किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

घर से कोचिंग जा रही 22 वर्षीय युवती उमा अपने घर कैथवल से ऊंचाहार कोचिंग के लिए जा रही थी । घर से कुछ दूरी पर पक्का तालाब है। युवती अभी पहुंची ही थी कि नकाबपोश दो लड़के बाइक से आ गए और उमा से रुकने का इशारा किया। उमा के रुकते ही दोनों लड़कों ने पीठ और छाती की तरफ तेजाब फेंक दिया। दर्द से बिलखती उमा चिल्लाई और घर की तरफ भागी। कुछ दूर पर मौजूद ग्रामीणों ने उमा के परिजनों व पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में युवती को परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचाया। जहां युवती की हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। हालांकि पहले से उमा की हालत में सुधार है। पूछताछ में उसने पहले किसी भी तरह की छेड़छाड़ से इनकार किया है।

उमा बीए की छात्रा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही की परीक्षा भी पास कर ली है। लेकिन अभी मेडिकल होना बाकी है। चूंकि उमा एक मेधावी छात्रा है और उसका चयन भी हो चुका है केवल मेडिकल होना बाकी है, कहीं यह पहलू तो नहीं है , इस पर भी उमा के परिजनों का कहना है कि मेरी किसी से कोई जातीय दुश्मनी नहीं है।

पुलिस अधिकारी विनीत सिंह के मुताबिक एसिड अटैक हुआ है, लड़की पट्टी कैथवल थाना ऊंचाहार की रहने वाली है। जिला अस्पताल में भर्ती है। लड़की की हालत स्थिर है और मुकदमा लिख कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। गांव वालों की मदद और सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है। उम्मीद है जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी।

युवती का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया एसिड अटैक के डायग्नोज़ के साथ और हमने उसका प्राथमिक उपचार कर दिया है। अभी भी हालत स्थिर है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'सर सैयद डे' की तैयारी, देश-विदेश से आएंगे मेहमान
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'सर सैयद डे' की तैयारी, देश-विदेश से आएंगे मेहमान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget