एक्सप्लोरर

Election Results 2023: 'ये कांग्रेस की हार नहीं बल्कि..', आचार्य प्रमोद ने चुनावी नतीजों के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

Election Results: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नतीजों पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की हार नहीं, वामपंथ की हार है.

Election Results 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती चल रही है. कांग्रेस रुझानों में बीजेपी से पिछड़ती हुई नजर आ रही है. कांग्रेस के पिछड़ने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के विरोध ने पार्टी को डूबो दिया. उन्होंने जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी बेबाकी से बात रखी. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत ने कभी भी जाति आधारित सियासत को स्वीकार नहीं किया. अपनी बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के विरोध का कांग्रेस को श्राप लगा है. ये कांग्रेस की हार नहीं, वामपंथ की हार है. 

चुनाव नतीजों पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर भी सवाल उठाए. उन्होंने नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस को महात्मा गांधी के रास्ते से हटाकर वामपंथ के रास्ते पर ले जा रहे हैं. उन्होंने ऐसे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पार्टी से बाहर करने की मांग की. उन्होंने कहा जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस की स्थिति एमआईएम जैसी हो जाएगी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मांग की कि कांग्रेस को महात्मा गांधी के रास्ते से हटानेवाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए.

सनातन धर्म के विरोध ने कांग्रेस को डुबोया

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा का भारत भावनाओं का देश है. सनातन धर्म का विरोध कांग्रेस को चुनावों में ले डूबा. जाति की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने संसद में दिए राजीव गांधी के भाषण का हवाला दिया. उन्होंने साफ किया कि देश में जात की राजनीति नहीं चल सकती. वरना फिर विश्वनाथ प्रताप सिंह को गांव-गांव पूजा जाता. उन्होंने कहा कि मंडल का कार्ड खेलनेवाले विश्वनाथ प्रताप सिंह आज कहां हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं. इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस जाति आधारित जनगणना का समर्थन कर रही है. ऐसे में आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान एक बार फिर पार्टी को बैकफुट पर लानेवाला साबित हो सकता है.  

Election Results 2023: विधानसभा चुनावों की काउंटिंग के बीच अनुप्रिया पटेल ने यूपी में सीट शेयरिंग पर किया बड़ा दावा, BJP की बढ़ी मुश्किल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
अमेठी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला शव
अमेठी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला शव
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget