एक्सप्लोरर

UP News: दिग्विजय सिंह को मिला आचार्य प्रमोद कृष्ण का साथ, कहा- 'जाते-जाते क्यूं 'पाप' की गठरी...'

UP politics: मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्षद की गाड़ी से कुचल कर हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम CM शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है.

Acharya Pramod Krishnam Reaction: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के दौरान कांग्रेस पार्षद की गाड़ी से कुचल कर हत्या (Congress Parshad Murder) के मामले अब उत्तर प्रदेश में भी सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम  (Acharya Pramod Krishnam) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा'अरे कुछ तो शर्म करो शिवराज जी पूर्व तो तुम्हें भी होना है,जाते-जाते क्यूँ अपने “पाप” की गठरी भारी कर रहे हो मामू.'

कांग्रेस पार्षद की गाड़ी से कुचलकर हुई हत्या
मध्य प्रदेश की राजनगर विधानसभा सीट पर चुनावी हिंसा में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत पर राजनीति गरमाती जा रही है. हत्या के आरोपी बीजेपी उम्मीदवार अरविंद पटेरिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मृतक का पार्थिव शरीर लेकर खजुराहो थाना में धरना दे रहे हैं. दरअसल शुक्रवार तड़के 4 बजे के आसपास दोनों में टकराव हो गया. इसी दौरान खजुराहो से कांग्रेसी पार्षद सलमान खान की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. अरविंद पटेरिया और उनके 21 साथियों के ऊपर शुक्रवार को धारा 302 और 307 का मामला दर्ज कर लिया गया था.

पुलिस आरोपियों पर नहीं कर रही कार्रवाई- दिग्विजय सिंह 
वहीं कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हत्या के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय  ने कहा, 'कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान के पार्थिव शरीर के साथ छतरपुर के तीनों कांग्रेस प्रत्याशियों और हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ हम खजुराहो थाने पर बैठे हैं. 5 घंटे तक हमने पुलिस से निवेदन किया कि आरोपियों पर कार्रवाई करें. लेकिन पुलिस FIR के बावजूद कुछ नहीं कर रही है. यहां तक कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी नहीं ले रही. आरोपियों की कारें तक ज़ब्त करने का साहस नहीं कर पा रही है.

पीड़ित परिवार सलमान के पार्थिव शरीर को बिना कार्रवाई दफ़नाने के लिए तैयार नहीं है. इंसाफ़ के लिए हम सबको थाने पर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. मेरी प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि खजुराहो में अपने कार्यकर्ता पर हुए इस अत्याचार के खिलाफ एकजुट हों. आप जहां हैं वहीं से अपनी आवाज़ बुलंद करें और अन्याय के खिलाफ चंद दिनों के लिए बची भाजपा शासित सरकार को मजबूर करें कि वे हमारे कार्यकर्ताओं के साथ इंसाफ़ करे.'

कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम 
आचार्य प्रमोद कृष्णम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता है. उनका जन्म 4 जनवरी 1965 को संभल के गांव एंचोड़ा कम्बोह में ब्राह्मण परिवार में हुआ था. कांग्रेस पार्टी ने इन्हें दो बार लोकसभा का चुनाव मैदान में उतारा था. साल 2014 में संभल और साल 2019 में लखनऊ से प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास में शायद ही ऐसा कोई नेता रहा हो जो राम मंदिर निर्माण को लेकर मुखर रहा हो जितना कृष्णम रहे हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम कल्कि पीठाधीश्वर के रूप में जाने जाते हैं. टीवी चैनलों पर कांग्रेस का राजनीतिक स्टैंड रखने के अलावा चुनावी रैलियों में भी वे लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS Final: फाइनल से पहले दुआ कर रही मोहम्मद शमी की मां, बोलीं- वर्ल्ड कप के साथ घर आएं बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget