एक्सप्लोरर

ऑपरेशन हाथरस: वारदात के बाद पुलिस ने लड़की को अकेले एंबुलेंस में भेजा, उसकी जान के खतरे को किया नजरंदाज

लड़की को वारदात के बाद हाथरस की पुलिस ने अपने ही हाल पर छोड़ दिया था...जबकि तब भी उसकी जान को खतरा था. इस बात का खुलासा एबीपी न्यूज के खुफिया कैमरे में हुआ.

हाथरस की पुलिस ने पीड़ित लड़की को बचाने के मामले में शुरू से ही बहुत लापरवाही की. वारदात के दिन से ही पुलिस ने इस मामले में वैसे संवेदनशीलता नहीं दिखाई, जैसी पीड़िता के साथ दिखाई जानी चाहिए थी. एबीपी न्यूज के खुफिया कैमरे में खुद पुलिस ने ये बात कबूल की है कि पीड़िता को वारदात के बाद अकेला छोड़ा गया. जो मामला मेडिको-लीगल केस था, उसमें पुलिस ने पीड़िता को खुद ले जाने के बजाय उसके घरवालों के साथ हाथरस से मेडिकल के लिए अलीगढ़ भेजा.

जिस लड़की के साथ जोर जबर्दस्ती हुई, जिस लड़की को जान से मारने की कोशिश हुई, जो लड़की जघन्य वारदात के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह से टूट गई थी. उस लड़की को वारदात के बाद हाथरस की पुलिस ने अपने ही हाल पर छोड़ दिया था...जबकि तब भी उसकी जान को खतरा था. इस बात का खुलासा एबीपी न्यूज के खुफिया कैमरे में हुआ.

एबीपी न्यूज के अंडर कवर रिपोर्टर जब इस बात का पता लगाने चंदपा थाने में पहुंचे कि 14 सितंबर को वारदात के दिन जब लड़की को अलीगढ़ के अस्पताल रेफर किया गया उस दिन उसके साथ कौन-कौन गया था. हमारे रिपोर्टर ने ये सवाल इसी थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी नेहा से किया. उससे जो पता चला उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

रिपोर्टर- क्या नाम है उनका, थाने से कोई गया था? वो रुचि है क्या नाम है? नेहा- नही रुचि नहीं है. उस टाइम तो नही हम गए थे रिपोर्टर- अच्छा आप हॉस्पिटल तक गए थे बस? और कुछ नहीं बताया जो भी आपको पता चला हो? नेहा- नहीं रिपोर्टर- अलीगढ़ में पुलिस का कोई गया था या नहीं गया था? नेहा- तब तो नहीं गया था रिपोर्टर- अलीगढ़ यहां से कोई नहीं गया? नेहा- मेरी रवानगी नहीं हुई थी उसमें रिपोर्टर- जी, इनकी रवानगी नहीं हुई थी ये कह रहे है. पेशेंट के साथ कौन गया था? नेहा- कोई नहीं गया था साथ रिपोर्टर- कोई नहीं गया? नेहा- नहीं रिपोर्टर- अलीगढ़ कोई नहीं गया? नेहा- नहीं रिपोर्टर- अकेले लेकर गए उसके घर वाले? नेहा- हमने उन लोगों से कहा था, जो रेफर स्लिप थी वह परिवार को भी देते हैं उनके फैमिली वाले सब लोग साथ में थे तो मैं जा रहा हूं मेरे चाचा हैं मैं अपना अच्छे से इलाज करवाऊंगा. तो मैंने अपने सर को बता दिया कॉल करके सर ने हमसे कहा तुम आ जाओ. रिपोर्टर- सर कौन थानेदार साहब? नेहा- इंस्पेक्टर सर को बताया था. रिपोर्टर- उन्होंने आपको वापस बुला लिया? नेहा- हमने जब उनको यह बात बताई तो उन्होंने कहा तुम आ जाओ. रिपोर्टर- अलीगढ़ में पुलिस का कोई गया था या नहीं गया था? नेहा- तब तो नहीं गया था रिपोर्टर- अलीगढ़ यहां से कोई नहीं गया? नेहा- मेरी रवानगी नहीं हुई थी उसमें रिपोर्टर- जी, इनकी रवानगी नहीं हुई थी ये कह रहे है. पेशेंट के साथ कौन गया था? नेहा- कोई नहीं गया था साथ रिपोर्टर- कोई नहीं गया? नेहा- नहीं रिपोर्टर- अलीगढ़ कोई नहीं गया? नेहा- नहीं

जिस मामले में लड़की से जोर जबर्दस्ती की गई थी, जिस मामले में लडकी को जान से मारने की कोशिश की गई थी. उस मामले की पीड़िता के साथ हाथरस से अलीगढ़ के करीब 35 से चालीस किलोमीटर के रास्ते में कोई पुलिसवाला साथ नहीं था.

हाथरस जिला अस्पताल के CMS

हाथरस की पुलिस ने निर्भया केस के बाद सुप्रीम कोर्ट की बनायी हुई सभी गाइडलाइन को ताक पर रख दिया. जबकि उस दिन लड़की को बहुत बड़ा शारीरिक और मानसिक आघात लगा था. लड़की की हालत बहुत नाजुक थी. इस बात की तस्दीक हाथरस जिला अस्पताल के सीएमएस ने भी एबीपी न्यूज के खुफिया कैमरे में की.

रिपोर्टर- 14 तारीख की जो घटना हुई थी लड़की यहां पर आई थी वो थोड़ा सा जानना चाह रहे हैं कि क्या सिचुएशन थी उस वक़्त क्या हुआ था? डॉ आई.वी.सिंह (CMS)- वह डॉक्टर साहब की ड्यूटी थी डॉ रमेश बाबू वह ड्यूटी पर थे और इसके बारे में जो भी उन्होंने देखा वही बता सकते हैं इसके बारे में रिपोर्टर- आपको इन्फॉर्म किया होगा..यहां कितने देर रुकी है लड़की. CMS- मैं कह तो रहा हूं ना इसके बारे में डॉक्टर साहब ने उसको फर्स्ट एड देने के लिए आधा घंटा रुकी हो, पौना घंटा रुकी हो वो सब पेपर में लिखा हुआ है.. ठीक है ना उसकी गंभीरता को देखते हुए उसकी हालत को ज्यादा खराब देखते हुए, वह ढंग से बात नहीं कर रही थी यह मेरी जानकारी में आया, एसआईटी के सामने उन्होंने बयान दिए हैं कि उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी इसलिए उसको फर्स्ट एड देने के बाद रेफर किया गया है और डॉक्टरी मुआयना वही हुआ है

हाथरस से अलीगढ़ जाते वक्त पीड़िता को अपने ही हाल पर छोड़कर पुलिस ने सबसे बड़ी लापरवाही की है. वो भी ऐसे मौके पर जबकि उसकी जान को खतरा बना हुआ था. लेकिन पुलिस ने लापरवाही सिर्फ यही नहीं की. उसने मौका-ए-वारदात पर सबूत जुटाने में भी कोताही की.

ये भी पढ़ें-

हाथरसः स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा- मौका ए वारदात पर आरोपी संदीप और राम कुमार मौजूद थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget