एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

एबीपी गंगा टॉप 10 में देखिए, आज की बड़ी खबरें। छठे चरण के लिए प्रदेश की 14 सीटों पर आज शाम बंद हो जायेगा चुनावी शोर

1.

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी जिसमें नया नेता चुना जाएगा। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तीफा दे दिया है।

2.

कांग्रेस महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक में मौजूद रहेंगे। विखे पाटिल ने तब इस्तीफा दे दिया था जब उनके बेटे सुजय बीजेपी में शामिल हो गए। सुजय एनसीपी द्वारा अहमदनगर लोकसभा सीट सहयोगी दल कांग्रेस के लिए छोड़ने से इनकार करने पर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

3.

रक्षा मंत्रालय ने वाईस एडमिरल बिमल वर्मा की उस‌ अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होनें अपने से जूनियर अधिकारी, करमबीर सिंह को नया नौसेनाध्यक्ष बनाने का विरोध किया था। करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख बनाने का बिमल वर्मा ने विरोध किया था और‌ आर्म्ड फॉर्स ट्राइब्यूनल में अपील की थी।‌

4.

सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण के कानून के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में कहा गया है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है।

5.

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को 50 फीसदी तक सीमित रखने का फैसला दिया था, इस प्रावधान के ज़रिए उसका भी हनन किया गया।

6.

मी टू के आरोपों में घिरे पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की तरफ से पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे की सुनवाई दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में होगी।

7.

मामले की पिछली सुनवाई के दौरान प्रिया रमानी ने अदालत में अपना बयान दर्ज करवाया था और एमजे अकबर के वकील ने उनसे उनके आरोपों पर ज़िरह की थी। आज भी इस मामले में सुनवाई जारी।

8.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि वाद के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष को आज व्यक्तिगत रूप से पेश होना है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये निर्देश दिया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशिकांत रॉय ने उपमुख्यमंत्री के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया था।

9.

मध्य प्रदेश के मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाले श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा के सहसराम केन्द्र पर आज पुनर्मतदान होगा। 12 मई को छठवें चरण के तहत यहां वोट डाले गये थे। तब इस मतदान केन्द्र पर शिकायत मिली थी कि यहां के मतदानकर्मियों ने सहसराम बूथ क्रमांक 191 पर 17ए फॉर्म, मॉकपोल स्लिप, इलेक्ट्रोरल कॉपी आदि मतदान के बाद जमा नहीं कराई थी।

10.

दिल्ली में डॉ. कर्ण सिंह की किताब An Examined Life का आज विमोचन है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ हामिद अंसारी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी मौजूद रहेंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget