एक्सप्लोरर

आपका प्रदेश: सियासत से लेकर अपराध तक, प्रदेश की TOP 10 खबरें पढ़ें एक क्लिक पर

यूपी की सबसे बड़ी सियासी पिक्चर मैनपुरी से सामने आई है। मुलायम सिंह और मायावती आज एक मंच पर नजर आए।

1.

यूपी की सबसे बड़ी सियासी पिक्चर मैनपुरी से सामने आई है। मुलायम सिंह और मायावती आज एक मंच पर नजर आए। मायावती ने मुलायम सिंह यादव के लिए प्रचार भी किया। मायावती ने कहा कि मुलायम जी ही असली पिछड़े हैं।

2.

मौनपुरी में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने ये भी कहा कि बीजेपी अपनी गलत नीतियों से सत्ता से बाहर जाने वाली है। बीजेपी की कोई नाटकबाजी और जुमलेबाजी नहीं चलेगी। इस बार चौकीदारी की नई नाटकबाजी बीजेपी को नहीं बचा पाएगी। अच्छे दिन का चुनावी वादा खोखला साबित हुआ है।

3.

मैनपुरी में मुलायम सिंह ने भी रैली को संबोधित किया। मुलायम ने कहा कि बहुत दिनों के बाद हम और मायावती जी एक मंच पर हैं। यह बहुत खुशी की बात है। हमें एक मंच पर रहना होगा। मुलायम सिंह ने कहा कि आज आपके बीच मायावती जी आई हैं। मैं इनका बहुत सम्मान करता हूं। आज मायावती जी का एहसान है कि वह हमारे बीच आई हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। मायावती जी ने हमारी कई बार मदद की है। मुझे जिताने के साथ ही गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जितवाएं।

4.

मैनपुरी में रैली को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे। मायावती जी का नेताजी बहुत सम्मान करते हैं। हमारे देश के किसान दुखी हैं। लोगों के साथ धोखा हुआ। देश अभी बहुत नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। नौजवानों का भविष्य खतरे में है। हमें नया प्रधानमंत्री बनाना है।

5.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगा चुनाव आयोग का 72 घंटे का प्रतिबंध आज खत्म हो गया है। बैन खत्म होते ही एक बार फिर से योगी का चुनावी मैदान में आक्रामक तेवर देखने को मिले। चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए योगी ने संभल में एक जनसभा के संबोधित करते हुए एसपी-बीएसपी पर जमकर निशाना साधा।

6.

कानपुर में प्रियंका गांधी आज शाम शाम 4 बजे से 6 बजे तक रोड शो करेंगी। रोड शो से पहले प्रियंका गांधी अमेठी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। कानपुर में रोड शो के बाद प्रियंका वायनाड के लिए रवाना होंगी।

7.

चुनावी गर्मी के बाद उत्तराखंड में मौसम भी गर्म हो गया है। दिन में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तराखंड में जगंलों में लगने वाली आग एक बड़ी चुनौती बन कर सामने खड़ी है। आए दिन जंगलों में लग रही आग से नुकसान में भी इजाफा हो रहा है।

8.

सामूहिक हत्याकांड मामले में बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को अदालत से बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंदेल समेत 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपना फैसला सुनाने के बाद अदालत ने विधायक व अन्य दोषियों को पुलिस कस्टडी में लेने का आदेश भी दिया। बता दें कि जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस डीके सिंह की खंडपीठ ने ये सजा सुनाई है।

9.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक ने अपनी उंगली काट ली। उसके ऐसा करने के पीछे की वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, 18 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में यूपी की आठ सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें बुलंदशहर सीट भी शामिल थी। इस दौरान वोट करने पहुंचे युवक ने गलती से हाथी की जगह कमल के फूल वाला बटन दबा दिया, जिसके बाद इस गलती के चलते उसने गडांसे से अपनी उंगली काट ली।

10.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक रोहित की हत्या युनिवर्सिटी में चल रहे कुछ निर्माण कार्यों में ठेकेदार से रंगदारी वसूलने के विवाद में हुई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पांच आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: अब लोगों के मुकदमों पर दूसरी जगह होगी सुनवाई, बदला अदालत का पता, जानें क्यों?
वाराणसी: अब लोगों के मुकदमों पर दूसरी जगह होगी सुनवाई, बदला अदालत का पता, जानें क्यों?
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget