एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: पुलिस कस्टडी में सवालों के गोलमोल जवाब देते रही निकहत अंसारी, तबीयत खराब होने का बनाया बहाना

Chitrakoot News: सूत्रों के मुताबिक निकहत अंसारी पुलिस की टीम के सवालों का जवाब नहीं दे रही है. वो लगातार गोलमोल जवाब देती रही. सख्ती से पूछताछ में उसने कई मददगारों के नाम बताए हैं.

Nikhat Ansari News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की पत्नी निकहत अंसारी (Nikhat Ansari) और ड्राइवर नियाज की पुलिस कस्टडी के 3 दिन बीत चुके हैं. जिसमें निकहत की पुलिस कस्टडी (Police Custody) का आज समय समाप्त हो गया है. समय खत्म होने से पहले पुलिस ने निकहत का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण (Medical Test) कराया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में वापस जेल भेज दिया है. 

बीते 10 फरवरी को चित्रकूट की जेल में निकहत अंसारी और अब्बास अंसारी की प्राईवेट मुलाकात का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने अब्बास अंसारी, निकहत और उसके ड्राइवर समेत 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने निकहत और ड्राइवर पर अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. इस मामले में जेल कांड से जुड़े कई सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस ने लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में निकहत की 3 दिन और ड्राइवर नियाज की 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी. 

निकहत ने बताए मददगारों के नाम

इस मामले में सुनवाई करते हुए लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में रिमांड अर्जी की स्वीकृति दे दी थी जिसके बाद पुलिस ने बीते 18 फरवरी को दोपहर एक बजे निकहत और उसके ड्राइवर से अलग-अलग पूछताछ की थी. इस पूछताछ टीम में एसटीएफ, लोकल एसआईटी और जेल कारागार विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस की पूछताछ में निकहत ने टीम के सवालों पर कोई भी सही जवाब नहीं दिया, बल्कि वो लगातार पुलिस को गोलमोल जवाब देती रही. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई मददगारों के नाम जरूर बताए हैं, लेकिन जेल कांड से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया.

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

पूछताछ के दौरान निकहत अंसारी ने कई बार तबीयत खराब होने का भी बहाना बनाया, जिस पर पुलिस ने उठे दवा देकर आराम के लिए भेज दिया, हालांकि बाद में फिर से उससे सवाल-जवाब किए गए. पुलिस कस्टडी में निकहत टीम का जांच में कोई सहयोग नहीं कर रही है. निकहत अंसारी के पुलिस कस्टडी का आज समय समाप्त हो गया है. जिसके बाद पुलिस ने आज निकहत का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इधर ड्राइवर की पुलिस कस्टडी का 2 दिन का समय बाकी है.पुलिस अभी नियाज से सवाल-जवाब करेगी. देखना होगा कि वो जेल कांड से जुड़े कितने रहस्य से पर्दा हटा पाएगा.

ये भी पढ़ें- Ghazipur News: योगी के मंत्री अनिल राजभर के नाम से वायरल चिट्ठी पर सियासी घमासान, ओम प्रकाश राजभर ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget