एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: उधारी के पैसे नहीं लौटाने पर कर दी मौसेरे भाई की हत्या, पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी  

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में उधार के पैसे वापस नहीं करने पर एक शख्स ने चाकू से वारकर अपने मौसेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Murder in Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना हुई है. जानकारी के अनुसार उधार लिए पैसे वापस नहीं करने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई है. वहीं पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना जानसठ थानाक्षेत्र के चितौड़ा गांव की है. जहां एक व्यक्ति ने उधार के पैसे देने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी.

सीओ शकील अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात को करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अहमद अली नाम के शख्स ने अपने 28 वर्षीय मौसरे भाई मोहम्मद अली को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

अधिकारी ने कहा कि जानसठ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान आरोपियों की पहचान चितौड़ा निवासी आसिफ, अली अहमद और सईद के रूप में हुई. जिन्हें पुलिस ने जांच के दौरान पकड़कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पुछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

पैसों के लेन-देन पर हुआ विवाद

उन्होंने बताया कि सभी मंगलवार की रात एक शादी समारोह में शामिल हुए थे. दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया. अहमद अली ने बताया कि उसने मृतक मोहम्मद अली को कुछ समय पहले 40 हजार उधार दिए थे. वह अपनी दी गई उधार रकम वापसी की मांग कर रहा था, लेकिन मृतक मोहम्मद अली रकम वापसी करने से इनकार कर रहा था. विवाद बढ़ने पर उसने उस पर चाकू से वार कर दिया.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: 'सभी जातियों को मिलेगा अधिकार और सम्मान', अखिलेश यादव ने की जातीय जनगणना की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget