एक्सप्लोरर

Moradabad: जमीन के लालच में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पोतों ने भी दिया साथ, आरोपी गिरफ्तार

Murder in Moradabad: मुरादाबाद में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बुजुर्ग की हत्या उसके बेटे और पोतों ने मिलकर की थी.

Murder in Moradabad: मुरादाबाद के मझौला थाना इलाके में हुई 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे और तीन पोतों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जमीन के लालच में बुजुर्ग की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया बेटा अपने मा की भी हत्या कर चुका है. अब आरोपी ने अपने ही बेटों के साथ मिलकर पिता की गला दबाकर हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मृतक अपनी 150 बीघा जमीन में से उन्हें कुछ हिस्सा नहीं दे रहा था और धीरे-धीरे अपनी जमीन को बेचकर खुद ही अपने ऊपर खर्च कर रहा था. जिसकी वजह से उन्हें डर था कि कहीं सारी जमीन बेचकर उन्हें बर्बाद न कर दे. पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का बेटा धर्मपाल इससे पहले भी अपने पिता और मां को ज़हर देकर हत्या की कोशिश कर चुका है. जिसके बाद इलाज के दौरान मां की मौत हो गई थी और पिता ठीक हो कर घर आ गया था. लोगो ने समझा फूड पॉयज़िंग की वजह से पति-पत्नी बीमार हो गए थे. 

इसके बाद धर्मपाल ने एक ट्रक चालक से अपने पिता की ट्रक से टक्कर मारकर हत्या करने की सुपारी दी थी, लेकिन ट्रक ड्राइवर उस हमले में नाकाम रहा था. अब धर्मपाल ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को 30 अगस्त की रात सूचना मिली की कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी पुलिस को पता चला कि मृतक का अपने बेटे धर्मपाल से 1994 में जानलेवा हमले को लेकर विवाद चल रहा है. साल 2018 में भी संदिग्ध परिस्थितियों में फूड प्वाइजनिंग के चलते धर्मपाल की पत्नी की मौत हो चुकी है. 

चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने धर्मपाल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो वह पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी ने बनाया यूपी का चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर को मिली ये जिम्मेदारी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA के हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA के हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget