एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP: कोरोना से 86 और लोगों की मौत, राजधानी लखनऊ ने बनाया रिकॉर्ड

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार शाम एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना से एक दिन में 6,476 मरीज ठीक भी हुए हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा प्रदेश में कोरोना के 6337 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार शाम एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना से एक दिन में 6,476 मरीज ठीक भी हुए हैं. वहीं, प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4690 पहुंच गई है.

सबसे ज्यादा लखनऊ में कोरोना मरीजों की मौत कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी लखनऊ में हुई है. लखनऊ में कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोविड-19 से मौतों के मामले में लखनऊ 554 के आंकड़े के साथ राज्य में शीर्ष पर पहुंच गया है. वहीं, कानपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हो गई है. कानपुर में संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा 550 पहुंच गया है.

कहां कितनी मौतें? गोरखपुर और मेरठ में पांच-पांच, प्रयागराज तथा सहारनपुर में चार-चार, जालौन में तीन, वाराणसी, मुरादाबाद, देवरिया, रामपुर, आगरा, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और सुल्तानपुर में दो-दो तथा गाजियाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मथुरा, पीलीभीत, मैनपुरी, संत कबीर नगर, रायबरेली, फिरोजाबाद, अमरोहा, हापुड़, ललितपुर, शामली, बांदा तथा कानपुर देहात में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले बुधवार को प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में भी लखनऊ टॉप पर रहा. लखनऊ में सबसे ज्यादा 869 नए मामले आए हैं. वहीं, कानपुर नगर में 371, प्रयागराज में 342, गौतमबुद्ध नगर में 223, वाराणसी में 222, गोरखपुर में 202 तथा मेरठ में 200 नए मरीजों का पता लगा है.

यूपी में कोरोना के सवा 3 लाख से ज्यादा मामले प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3,30,265 मामले आ चुके हैं. इस वक्त 67,002 लोगों का राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2,58,573 रोगी ठीक हो चुके हैं. मंगलवार को राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने पूछा कोरोना वैक्सीन आ जाए तो क्या होगा, जानें- स्वास्थ्य मंत्री ने क्या जवाब दिया

कोरोना काल में दवाओं का हो बैकअप, बनाई रखी जाए ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था: सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget