एक्सप्लोरर

राशिफल 28 जुलाई, 2019: जानें कौन सा ग्रह करेगा विदेश जाने में मदद और साथ ही जानिए- आज का राशिफल

राशिफल 28 जुलाई, 2019: कैसा रहेगा आज आपका स्वास्थ्य, किस राशि के लोग किन बातों का रखें विशेष ध्यान। साथ ही जानिए क्या है कौन सा ग्रह लगवा सकता है आपका वीजा।.. ये सब जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।

नई दिल्ली। एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया कि कैसा बीतेगा आपका आज का दिन। क्या कहता है सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल। साथ ही क्या है ग्रहों की शुभता और अशुभता। आज का राशिफल मेष राशि (Aries Horoscope) भाग्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। प्रबंधन क्षमता को मजबूत और कुशल बनाएं। सप्ताह के अन्तिम दिनों में आलस्य की वजह से काम बिगड़ सकता है। सेहत ठीक करने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करें। वृष राशि (Taurus Horoscope) इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ। संबंधों के जरिए टार्गेट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। इस सप्ताह सामान खरीदते समय सतर्कता बरतें। छोटे भाई-बहनों से तालमेल बना कर चलें। मिथुन राशि (Gemini Horoscope) मन लगाकर कार्य करें, मेहनत का फल मिलेगा। पैसे के मामले में सप्ताह शुभ। क्रोध में आकर किसी को बुरा न बोलें, संबंध खराब हो सकते हैं। लाभ मिलने के संकेत, लेकिन सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। कर्क राशि (Cancer Horoscope) नया व्यापार शुरू करने का फैसला सोच-समझ कर करें। ऑफिस में लोगों पर गुस्सा ना हों। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। आंखों में दर्द और सिर दर्द हो सकता है। सिंह राशि (Leo Horoscope) व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान चोट-चपेट से बचकर रहें। यदि कोई गलत करता है तो उसको सुधार कराएं। पुराना ऋण या किसी मित्र से गिफ्ट मिल सकता है। शारीरिक क्षमता में कमी न आने दें, सेहत का ख्याल रखें। कन्या राशि (Virgo Horoscope) कार्य में प्रगति होने के संकेत, इस सप्ताह मेहनत करने से पीछे न हटें। अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। वरिष्ठ लोगों के साथ रहने का मौका मिल सकता है। इस सप्ताह लोभ से बचें, नुकसान हो सकता है। तुला राशि (Libra Horoscope) इस सप्ताह मल्टी-टास्किंग कार्य करने होंगे, आपके कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी। आपकी विनम्रतापूर्ण बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिन लोगों के साथ मनमुटाव चल रहा है, उनसे बातचीत की शुरुआत करें। वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) ऑफिस में महिला बॉस को नाराज न करें। चेतावनी मिल सकती है, सतर्क रहें। अपने काम को बहुत ध्यान से करने की जरूरत। अहंकार से बचें, प्रतियोगियों पर निगाह रखें। ठंड़ी चीजों का सेवन करने से बचें। धनु राशि (Sagittarius Horoscope) इस सप्ताह कार्य को लेकर चिंता न करें। ईश्वर को याद कर काम की शुरुआत करें, बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे। अति आत्मविश्वास से बचें, परीक्षा में कम नंबर आ सकते हैं। चोट और इंफेक्शन को लेकर इस सप्ताह सतर्क रहें। दूध में शहद मिलाकर महादेव को अर्पित करें, स्वास्थ्य लाभ होगा। मकर राशि (Capricorn Horoscope) कारोबार करने वालों को पार्टनर से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह सहयोगियों की मदद से कार्य बनेंगे। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक कर्ज लेने से बचें। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। पेट में जलन और एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) कर्मक्षेत्र में कुछ बेहतर करने का समय है, किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें। अपने अधीनस्थों का अपमान न करें। कुछ समय गुरु के सानिध्य में रहें। अपनी क्षमतानुसार गरीबों को खाना खिलाएं। मीन राशि (Pisces Horoscope) जिम्मेदारियों की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। किसी की भी बुराई न करें और न ही सुनें। अखरोट का सेवन करें। अस्थमा के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget