एक्सप्लोरर

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का होगा विस्तार, केंद्र सरकार ने दिये 250 करोड़ रुपये

अयोध्या में एयर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिये यहां एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा. इसके लिये केंद्र की मोदी सरकार ने 250 करोड़ रुपये दिये हैं.

लखनऊ: भगवान राम की नगरी अयोध्या को बेहतर एयर कनेक्टिविटी देने के लिए योगी सरकार के साथ मोदी सरकार भी चिंतित है. इसी कारण यूपी सरकार ने अपने बजट में इस एयरपोर्ट के लिए जहां 101 करोड़ रुपया का प्रावधान किया, वहीं मोदी सरकार ने 250 करोड़ रुपया दिया है. अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तार के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 250 करोड़ रुपया मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार व्यक्त किया. केंद्र सरकार से अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 250 करोड़ की धनराशि मिली है.

जल्द होगा विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "अब हम शीघ्र ही अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का विस्तार कराएंगे. जिससे कि यहां एटीआर-72 जैसी विमान सेवा का संचालन संभव होगा."

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को अपना अनुमोदन दे दिया है. अब शीघ्र ही अयोध्या में बड़े विमान की उड़ान संभव होगी.

भारतीय मूल के लोग अयोध्या आना चाहते हैं

योगी ने कहा कि तमाम देशों के भारतीय मूल के नागरिक भगवान श्रीराम के भव्य राममंदिर के दर्शनार्थ अयोध्या आना चाहते हैं, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां की एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था.

यूपी के बजट में मिले 101 करोड़

इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी बजट 2021-22 में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपये की व्यवस्था की. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एयरपोर्ट योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है. यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सारी सुविधाएं होंगी. एयरपोर्ट बनते ही कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एयरपोर्ट 600 एकड़ में प्रस्तावित है. अयोध्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर के रूप में विकसित करने की तैयारी है. पिछले अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी. इसके बाद से धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या का देश-दुनिया में ध्यान बढ़ा है.

ये भी पढ़ें.

UP: अंडरवियर चोरी की तो दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget