एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद किया है ।

मुजफ्फरनगर , एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ उस समय हुई, जब एक बदमाश अपने साथी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस बीच पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के मुताबिक, घायल बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की है।

ये मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के A2Z रोड का है । जहां नई मंडी पुलिस ने बदमाश के आने की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी सामने से आ बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए , तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को सामने देख बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान 25 हजार के ईनामी गुलजार निवासी नयाजुपुरा के रूप में हुई है। ये शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद किया है ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget