एक्सप्लोरर

बांदा: लापरवाही का बड़ा मामला, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 21 गायों की दर्दनाक मौत

बांदा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 21 गायों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यहां बनी गौशाला पर हाई टेंशन तार गिर पड़ा जिसके चलते यह बड़ा हादसा हो गया

बांदा, एबीपी गंगा। बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 21 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरिक्षण करने के बाद मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि घटना पैलानी तहसील क्षेत्र के खपटिहा कला गांव की गौशाला की है, जहां आज सुबह हाईटेंशन तार टूट कर गायों के ऊपर गिर गया जिसकी चपेट में आने से मौके पर 21 गायों की दर्दनाक मौत हो गई है ।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण करने के बाद पूरे मामले की जांच और एफआईआर के आदेश दिए हैं और मृत गायों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि जिलाधिकारी का कहना है कि यह एक दुःखद हादसा है। इसमें प्रथम दृष्ट्या किसी का दोष दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन फिर भी इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाखों खर्च फिर भी हो रही मौतें

खपटिहा कला गांव गोशाला का निर्माण तत्कालीन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने 12 लाख रुपये से वर्ष 2017 में कराया था। इसमें शासन से 28 लाख रुपये चरही व टिनशेड के लिए पिछले वर्ष मिले थे। इसके अलावा गोवंशों के चारा-भूसा को 10 लाख रुपये पिछले दिनों मिले थे। इतनी भारी भरकम धनराशि खर्च होने के बाद भी स्वयंसेवी संस्था गोवंशों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। पिछले सप्ताह यहां 12 गोवंशों की मौत हो गई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget