एक्सप्लोरर

बीजेपी का गढ़ मानी जाती है बरेली लोकसभा सीट, इस बार गंगवार बनाम गंगवार के बीच खिंच गई है तलवार

यूपी में सपा-बसपा के साथ आने से बरेली की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। महागठबंधन की ओर से सपा के टिकट पर संतोष गंगवार के ही जाति के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार चुनावी मैदान में हैं।

बरेली, एबीपी गंगा। झुमकों के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पिछले करीब तीन दशक से इस सीट पर बीजेपी का एक छत्र राज रहा है। संतोष गंगवार कई बार इस सीट पर चुनाव जीत चुके हैं। बरेली क्षेत्र में संतोष गंगवार का राजनीतिक दबदबा है। 2019 में एक बार फिर बीजेपी को उम्मीद रहेगी कि संतोष गंगवार पार्टी के लिए यहां से कमल खिलाएंगे।

दिलचस्प है चुनावी जंग

यूपी में सपा-बसपा के साथ आने से बरेली की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। महागठबंधन की ओर से सपा के टिकट पर संतोष गंगवार के ही जाति के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रवीण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। बरेली सीट पर इन तीन दलों के बीच मुख्य मुकाबला है लेकिन 5 निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा 8 अन्य दलों के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बरेली से कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बरेली लोकसभा सीट का इतिहास

बरेली लोकसभा सीट पर अभी तक 16 बार बार चुनाव हुए हैं, इनमें से 7 बार भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। जिसमें से 6 बार तो लगातार जीत दर्ज की गई थी। 1952, 1957 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां जीत दर्ज की, लेकिन 1962 और 1967 के चुनाव में यहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा और भारतीय जनसंघ ने यहां जीत दर्ज की। हालांकि, उसके बाद हुए तीन चुनाव में से दो बार कांग्रेस चुनाव जीती थी। 1989 के चुनाव में यहां बीजेपी की ओर से संतोष गंगवार जीते, जिसके बाद तो उन्होंने इस क्षेत्र को अपना गढ़ बना लिया। 1989 से लेकर 2004 तक लगातार 6 बार संतोष गंगवार यहां से चुनाव जीते। हालांकि, 2009 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2014 में एक बार फिर वह बड़े अंतर से जीत कर लौटे थे।

बरेली लोकसभा सीट का समीकरण

2014 में संतोष गंगवार ने समाजवादी पार्टी की आयशा इस्लाम को 2,40,685 वोटों से हराया था, लेकिन तब सभी दल अलग-अलग चुनाव मैदान में थे। बरेली लोकसभा सीट पर वैश्य, दलित और मुस्लिम वोटरों का वर्चस्व रहा है। 2014 लोकसभा चुनाव में यहां कुल 16 लाख से अधिक मतदाता थे, इनमें करीब 9 लाख पुरुष और 7.5 लाख महिला मतदाता हैं। बरेली लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, बरेली और बरेली छावनी की सीटें शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सभी 5 सीटों पर बीजेपी का ही कब्जा रहा था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget