एक्सप्लोरर

आईसीसी ने एलीट पैनल में दो नए अंपायरों को शामिल किया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड के माइकल गफ और वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन को वार्षिक समीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को 2019-20 सत्र के लिए अंपायरों के अमीरात आईसीसी एलीट पैनल में शामिल किया।

दुबई, (भाषा)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड के माइकल गफ और वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन को वार्षिक समीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को 2019-20 सत्र के लिए अंपायरों के अमीरात आईसीसी एलीट पैनल में शामिल किया। गफ और विल्सन अमीरात आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर थे। आईसीसी महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ एलार्डिस, पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर, मैच रैफरी रंजन मदुगले और डेविड बून की चयन समिति ने दोनों को एलीट अंपायर पैनल के लिए चुना। इन दोनों अंपायरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग का अच्छा अनुभव है। गफ के पास नौ टेस्ट, 59 एकदिवसीय और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय तथा विल्सन के पास 13 टेस्ट, 63 एकदिवसीय और 26 टी20 आंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग का अनुभव है। इस पैनल में ये दोनों अंपायर इयान गोल्ड और रवि सुंदरम की जगह लेंगे। आईसीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (अंपायर और रैफरी) एड्रियन ग्रिफिथ ने कहा, ‘‘ एलीट अधीकारी होना एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम है। हर फैसले पर लाखों प्रशंसकों की नजर होती है और हर मैच अधिकारी पूरे साल के दौरान प्रदर्शन समीक्षा के अधीन होता है।’’ आईसीसी अंपायरों के एलीट पैनल में दोनों नये अंपायरों के अलावा पहले से अलीम डार, कुमार धर्मसेना, मारियस इरास्मस, क्रिस गफाने, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नाइजेल लोंग, ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड, पाल रीफेल और रॉड टकर शामिल हैं। अमीरात आईसीसी मैच रेफरी की एलीट पैनल में हालांकि कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस पैनल में डेविड बून, क्रिस ब्रॉड, जेफ क्रो, रंजन मदुगले, एंडी पाइक्राफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ शामिल हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget