एक्सप्लोरर

चंदौलीः दो भाइयों ने मिलकर कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस को चकमा देने के लिए मांगी परिवार से फिरौती

उत्तर प्रदेश के चंदौली में दो भाइयों ने मिलकर दोस्त की हत्या कर दी. बाद में दोनों ने हत्या के मामले को छुपाने के लिए फिरौती का नाटक रचा.

चंदौली, एबीपी गंगाः उत्तर प्रदेश के चंदौली में दो भाइयों ने मिलकर दोस्त की हत्या कर दी. बाद में दोनों ने मामले को छुपाने के लिए फिरौती का नाटक रचा. हालांकि, पुलिस ने इनकी शातिर चाल को नाकामयाब कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया है. शव बरामद होने के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है.

जांच में पता चला है कि सिगरेट पीने के विवाद को लेकर दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी. बाद में उन्होंने शव को घर में ही जमीन में गाड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला गांव निवासी नंदलाल जायसवाल का नाबालिग बेटा सिद्धार्थ पिछले 2 दिनों से लापता था. परिजनों ने गुरुवार को पुलिस को बताया कि उनके बेटे के मोबाइल से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस दौरान सर्विलांस से खुलासा हुआ कि मृतक सिद्धार्थ की आखिरी लोकेशन दो दिन पहले बिछिया गांव था.

सख्ती में टूट गए दोनों भाई पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी. इस दौरान ही पुलिस को गांव के ही दो सगे भाइयों अमित और गोलू पर शक हुआ. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. हत्या की इस वारदात के सामने आने के बाद गांव में दहशत फैल गई. आरोपी मृतक के घर के सामने ही रहते हैं.

सिगरेट लाने पर हुआ विवाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 दिन पहले तीनों दोस्त गांव में इकट्ठा हुए. तीनों ने साथ बैठकर शराब पी. इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ को सिगरेट लेकर आने को कहा. जिसके बाद तीनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने मिलकर सिद्धार्थ की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों भाइयों ने सिद्धार्थ को अपने घर में ही दफना दिया. बाद में दोनों भाइयों ने पुलिस को चकमा देने के लिए घरवालों से फिरौती की मांग कर डाली.

ये भी पढ़ेंः भदोहीः अब विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज, शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप महोबाः एक और व्यवसायी ने लगाया मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, फिलहाल सस्पेंड हैं पुलिस अधीक्षक 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget