एक्सप्लोरर

Tablighi Jamaat के सदस्यों और पहली बार उनके संपर्क में आए करीब नौ हजार लोग आईसोलेशन में

सरकार अब तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। गृह मंत्रालय ने आंकड़ें जारी करते हुये कहा कि 2000 लोगों में 1800 को क्वारंटीन किया गया है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश भर में तब्लीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आए अबतक करीब 9000 लोगों को आईसोलेशन में रखा गया है। यह जानकारी गुरुवार को गृह मंत्रालय ने दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में तब्लीगी जमात के ऐसे करीब 2000 सदस्यों में से 1804 को क्वारंटीन केंद्रों में भेज दिया गया है जबकि लक्षण वाले 334 सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में तब्लीगी जमात के सदस्यों की पहचान के लिए राज्यों के साथ गृह मंत्रालय के ‘‘पुरजोर प्रयासों’’ के कारण यह संभव हो सका।

गुरुवार शाम तक देशभर में जमात से जुड़े 450 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 173 तमिलनाडु और दिल्ली में 108 मरीज हैं। गुरुवार को दिल्ली में दो और संक्रमित की मौत के साथ देश में जमात से जुड़े 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जमात से जुड़े व उनके संपर्क में आए लोगों की तेजी से तलाश करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय लॉकडाउन की लगातार समीक्षा कर रहा है।

राज्यों को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि लोगों को बताया जाये कि लॉकडाउन का पालन न करना दंडनीय अपराध है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, जमात से जुड़े राजस्थान में 12, अंडमान-निकोबार में 9, पुडुचेरी में 2, तेलंगाना में 50, जम्मू-कश्मीर में 22, आंध्र में 67 और असम में 16 संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में 2-2, तेलंगना में 9, आंध्र, गुजरात, कर्नाटक व बिहार में 1-1 जमाती की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश में 500 से ज्यादा जमातियों की तलाश अभी जारी है। इनमें आंध्रप्रदेश में 87, तेलंगना में 521, उत्तर प्रदेश में 69, पश्चिम बंगाल में 16, असम में 117 और मध्यप्रदेश में पांच लोगों की तलाश जारी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget