एक्सप्लोरर

ऑनलाइन क्लास में लापरवाही रोकने की नई पहल, वाराणसी में 12वीं के छात्र ने बनाया स्मार्ट ऑनलाइन रोबो चेयर-टेबल

वाराणसी में 12वीं साइंस के छात्र ने बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास चेयर टेबल तैयार किया है. इसके जरिए ऑनलाइन क्लास में लापरवाही करने वाले बच्चों पर लगाम लगाई जा सकेगी.

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के स्कूल के कक्षा 12वी साइंस के छात्र तुषार ने बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास चेयर टेबल तैयार किया है. ये स्मार्ट चेयर ऑनलाइन क्लास में लापरवाही करने वाले बच्चों की पहचान करेगा. कोरोना वायरस की वजह से बच्चों का ऑनलाइन क्लास जारी है. क्लास में बच्चें ऐसे होते हैं जो ठीक से क्लास नहीं करते और ऑनलाइन क्लास में लापरवाही करते हैं.

कोरोना की दूसरा लहर अभी समाप्त भी नहीं हुई है और तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे में बच्चों की ऑनलाइन क्लास को और स्मार्ट बनाने की जरूरत है. इसमें एक स्मार्ट ऑनलाइन (कुर्सी-टेबल) का प्रोटोटाइप तैयार किया गया है. लोग इस आइडिया को काफी पसंद कर रहे हैं, जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं करते, टीचर की बात नहीं सुनते और होमवर्क नहीं करते, ऐसे बच्चों को ये स्मार्ट चेयर उन्हें ऑनलाइन डिसिप्लिन बनाए रखने में मदद करेगा.

ऑनलाइन क्लास में टीचर को मिलेगी मदद

स्मार्ट कुर्सी-टेबल का पूरा सिस्टम इंटरनेट से संचालित होने के साथ स्कूल के टीचर्स के मोबाइल फोन से जुडा होता है. इस टेबल और कुर्सी में एक 14 इंच का एलसीडी डिस्प्ले लगा है, जिसमें बच्चे अपने मोबाइल फोन के स्क्रीन को कनेक्ट कर मोबाइल स्क्रीन को बड़ा कर सकते हैं. जिससे उन्हें ऑनलाइन क्लास को समझने में और आसानी होगी. इसमें कैमरा भी लगा है, जिससे टीचर्स बच्चों पर ऑनलाइन नजर रख सकते है.

टीचर्स के पास होगा पूरा कमांड

इस स्मार्ट टेबल कुर्सी में एक चैनल गेट भी है, जिसका कमांड टीचर्स के पास होता है. स्टूडेंट के कुर्सी पर बैठते ही सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है और टीचर्स को मोबाइल फोन पर इसकी नोटिफिकेशन के साथ स्मार्ट कुर्सी-टेबल का चैनल गेट लॉक हो जाता है. जिससे की बच्चे बिना टीचर्स से पूछे बगैर ऑनलाइन क्लास छोड़ कर कहीं जा नहीं सकते. 

कुर्सी से उठते ही टीचर को मिलेगी जानकारी

ऑनलाइन क्लास खत्म होने के बाद स्मार्ट चेयर का गेट अपने आप अनलॉक यानी खुल जाता है. इसके पहले अगर स्टूडेंट को स्मार्ट कुर्सी से उठना हो या वाशरूम जाना हो तो उन्हें अपने टीचर्स से इजाजत लेनी होगी. अगर बिना परमिशन के स्मार्ट कुर्सी से स्टूडेंट उठते हैं या ऑनलाइन क्लास छोड़ते हैं तो टीचर को इसकी जानकारी फोन पर मिल जाएगी, जिससे बच्चे ऑनलाइन क्लास में लापरवाही नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः
CM केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली की रिकॉर्ड मांग की आपूर्ति करने पर थपथपाई अपनी सरकार की पीठ, क्या पंजाब पर है निशाना?  

गर्भवती महिलाएं लगवा सकती हैं वैक्सीन, CoWIN रजिस्ट्रेशन और वॉक-इन की दी गई इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget