एक्सप्लोरर

शिलान्यास समारोह के लिए काशी विद्वत परिषद का दल अयोध्या रवाना, भूमि पूजन में होगी अहम भूमिका

राम मंदिर के भूमि पूजन में काशी के विद्वान पंडित सभी पूजा प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे. इसके लिये काशी विद्वत परिषद का तीन सदस्यीय दल अयोध्या के लिये रवाना हो गया है. काशी के संकट मोचन मंदिर के मुख्य द्वार पर काशी की एक ईंट लेकर ये दल अयोध्या के लिये निकला.

वाराणसी: राम मंदिर शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए काशी विद्वत परिषद के दल ने सोमवार को वाराणसी से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया. काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री डॉ. उत्तम ओझा ने बताया, ”पांच अगस्त को प्रस्तावित शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने काशी विद्वत परिषद के तीन सदस्यीय दल ने परिषद के मंत्री पंडित राम नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में अयोध्या के लिये प्रस्थान किया.”

द्विवेदी ने कहा कि काशी विद्वत परिषद की देखरेख में ही शिलान्यास की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. दल के रवाना होने से पूर्व ओझा ने श्री संकटमोचन मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्हें रामलला के निर्माण में काशी से एक ईंट प्रदान की. उन्होंने बताया कि भगवान राम का कोई भी कार्य हनुमान जी के बिना हो पाना संभव नहीं है. इसलिए प्रस्थान के लिए संकटमोचन मन्दिर का स्थान चुना गया.

ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले अयोध्या में हनुमानगढ़ी जाएंगे, हनुमान जी का दर्शन करेंगे फिर भगवान राम के प्रस्तावित मंदिर का शिलान्यास करेंगे.

इस अवसर पर प्रख्यात ज्योतिष आचार्य पंडित रामचंद्र पांडे ने बताया कि जिस काल में भगवान राम के मन्दिर का शिलान्यास हो रहा है उस काल में अभिजीत मुहूर्त है. अभिजीत मुहूर्त के मध्यान्ह काल में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इसलिए इस समय को चुना गया जो कि ज्योतिष की दृष्टि से बिल्कुल उपयुक्त है.

ये भी पढ़ें.

संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैया जी जोशी समेत तमाम मेहमान कल शाम पहुंचेंगे अयोध्या

अयोध्या में सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, बोले- 500 सालों बाद यह एतिहासिक क्षण आया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget