एक्सप्लोरर

UP News: खुद रातों को जागकर मुस्लिम भाइयों को सहरी के लिए जगाता है हिंदू परिवार, एकता की नई मिसाल

आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र स्थित कौड़िया गांव में एक ऐसा हिंदू परिवार है, जो पिछले कई वर्षों से गांव के मुस्लिम को उनके घर-घर जाकर सहरी के लिए जगाता है.

UP News: आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र स्थित कौड़िया गांव में एक ऐसा हिंदू परिवार है, जो पिछले कई वर्षों से गांव के मुस्लिम भाइयों को उनके घर-घर पहुंचकर सहरी के लिए जगाता है. उस हिंदू परिवार का मकसद यह है कि कहीं कोई मुस्लिम भाई गफलत में सोया ना रह जाए. जिसकी वजह से वह रोजा रखने से पहले अदा की जाने वाली शहरी को पूरा ना कर सके.

इसी मंशा के साथ कौड़िया गांव के गुलाब यादव और उनका परिवार रात 1 बजे से लेकर शहरी खत्म होने तक पुरे गांव में घूम-घूम कर लोगों के घर जाकर उनका दरवाजा खटखटातें हैं. ताकि वह उठकर शहरी कर ले और अपना रोजा आसान कर सकें.


UP News: खुद रातों को जागकर मुस्लिम भाइयों को सहरी के लिए जगाता है हिंदू परिवार, एकता की नई मिसाल

सामाजिक नफरत को दूर करने का काम करतें है

देर रात एबीपी की टीम जब कौड़िया गांव पहुंची तो देखा कि गुलाब यादव हाथ में लाठी टॉर्च कंधे पर गमछा लिए हुए हर आदमी के घर पहुंचते हैं, और उसको उसके नाम से पुकारते हुए जगाते हैं. उठो सहरी का वक्त हो गया है शहरी खा लो. जब तक उधर से आवाज नहीं आती कि हम जग गए हैं तब तक गुलाब यादव आगे नहीं बढ़ते हैं. यह सिलसिला पूरे गांव यानी लगभग 400 घरों तक चलता रहता है. जब इस बारे में हमने गुलाब यादव से बात की कि आखिर आप अपनी नींद को क्यों खराब करते हैं, तो उन्होंने साफ कहा यह काम मेरे पिताजी करते थे, मेरे बड़े भाई ने किया अब मेरी जिम्मेदारी है. हम लोगों को शहरी के लिए जगाते हैं. जिससे हमें सवाब मिलता और मैं सामाजिक नफरत को भी दूर करने का काम कर रहा हूं.

तो लोग शहरी नहीं कर पाएंगे

वही गांव के अफसर अंसारी कहते हैं कि गुलाब यादव आज के दौर में सामाजिक सौहार्द की मिसाल है. भले ही समाज में नफरत फैली हो लेकिन हमारा गांव मिलजुल कर साथ रहता है. और हम एक हैं हम इसे कुछ लोग पूजा करते हैं. और कुछ लोग नमाज पढ़ते हैं अगर लोगों को सामाजिक सद्भाव की मिसाल देखनी हो तो हमारे गांव में एक बार जरूर आए. गांव वाले गुलाब यादव के बारे में कहते हैं कि अगर गुलाब यादव शहरी के लिए लोगों को ना जगाए तो गांव के आधे लोग सोते रह जाएंगे और वह शहरी नहीं कर पाएंगे.

उनके बारे में लोगों की राय

वही गांव के लाल बिहारी गुलाब यादव की इस काम की सराहना करते हैं उनका कहना है कि गांव में सब लोग आपसी संबंध से रहते हैं गुलाब यादव के पिता भी लोगों को सेहरी के लिए जगाते थे. अब गुलाब यादव जगा रहे हैं जो एक सामाजिक सद्भाव और भारत में मिशाल है. वही कौड़िया गांव के रहने वाले जलील का कहना है कि पूरे रमजान तीसो दिन गुलाब यादव गांव वालों को शहरी के लिए जगाते हैं कभी बीमार पड़ गए तो शायद ही एक-दो दिन के लिए नागा होता है. लेकिन यह लगातार गांव वालों को सेहरी के लिए जगाते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget