एक्सप्लोरर

श्रीनगर: एमटेक की छात्रा ने तैयार किया ऐसा बेकरी प्रोडक्ट जो बढ़ाएगा इम्युनिटी

दिल्ली की एक फूड टेस्टिंग लैब ने बेकरी में बनने वाले प्रोडक्ट को इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर प्रमाणित किया है. प्रोडक्ट को जम्मू कश्मीर के फ़ूड कंट्रोल विभाग से भी मान्यता मिल गयी है.

श्रीनगर: कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में जहां एक तरफ लोग परेशान हैं वहीं इस मुश्किल समय में ऐसे भी लोग हैं जो कुछ नया करने से नहीं चूक रहे. श्रीनगर में एक एमटेक की छात्रा ने लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए ऐसा बिस्कुट और बेकरी प्रोडक्ट तैयार किया है जो खाने वालों के लिए इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर काम करता है.

श्रीनगर की रहने वाली 26 साल की अस्मा मोहिउदीन नाम की छात्रा का परिवार श्रीनगर में ही एक बेकरी चलाता है. Hilo Makhbaz नाम की उनकी बेकरी में आमतौर पर ऐसा बेकरी का सामान बनता आया है जो किसी भी बेकरी में मिल जाता है. लेकिन अस्मा अपनी पढ़ाई का प्रयोग कर कुछ नया करना चाहती थीं.

दक्षिण कश्मीर स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी में बी-टेक की पढ़ाई और उसके बाद कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमएससी फूड टेक्नोलॉजी कर चुकीं अस्मा के मन में ख़याल आया कि कोरोना काल में जहां लोगों को अच्छा और सेहतमंद खाना खाने और रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने की सलाह दी जाती है तो क्यों न बेकरी में बनने वाले सामान को उसी तरह से तैयार किया जाए.

अस्मा ने अपनी बेकरी में बनने वाले केक और बिस्कुट में विभिन्न प्रकार के मसाले, हर्ब और बीज का इस्तेमाल करना शुरू किया जिनके बारे में पहले से यह बात पता है कि इनके सेवन से रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है.

इसको लेकर अस्मा ने अपनी बेकरी में बने बिस्कुट, केक और बाकी सामान को दिल्ली स्थित एक फ़ूड टेस्टिंग लैब में गुणवक्ता की जांच के लिए भेजा और यहां से जो रिपोर्ट उनको मिली वह हौसला बढ़ाने वाली थी.

लैब ने अस्मा की बेकरी में बने बिस्कुट को इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर प्रमाणित किया और कहा कि इन में Vitamin A, Vitamin E, B 6, Omega 3, Omega 6 जैसे तत्व हैं. इसी रिपोर्ट के आधार पर अस्मा मार्केट में इम्युनिटी बूस्टर बेकरी का सामान लेकर आई हैं.

अस्मा के पिता गुलाम मोहिउद्दीन के अनुसार उनकी बेकरी में बहुत सालों से वही सामान बनता आया है जिसकी मांग लोगों ने की है. इस साल ईद के मौके पर लॉकडाउन के चलते पहले से ही न के बराबर काम था लेकिन अस्मा की कोशिश से वह काफी खुश हैं और फिलहाल अस्मा की रेसिपी पर बने सामान की भी बिक्री करेंगे और होम डिलीवरी भी करेंगे.

अस्मा के इस प्रोडक्ट को जम्मू कश्मीर के फ़ूड कंट्रोल विभाग से भी मान्यता मिल गयी है और आने वाले दिनों में बड़ी मात्र में यह बिस्कुट मार्केट में आ सकते हैं. कोरोना के चलते एक और लॉकडाउन की वजह से शायद लोगों तक पहुंचने में कुछ दिक्कत आए लेकिन अस्मा के जोश में कोई कमी नहीं है.

रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, छोटे कारोबारियों को इस योजना के तहत मोदी सरकार देगी बिना गारंटी के 10 हजार रुपये का कर्ज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget