एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर हमला, 'उनके मुंह से अघोरी...', दे दी चेतावनी

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम दिल्ली जाकर अमित शाह के जूते चाट रहे हो, तुम तो पहले ही मरे हुए हो.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के मुंह से जो भाषा निकलती है, वह अघोरी तांत्रिकों की भाषा है. वे अघोरी लोग हैं, जिसने जिंदगी भर तुम्हें पाला-पोसा, उसके बारे में तुम ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हो. शिंदे की हालत मरे हुए से भी बदतर है. राउत ने शिंदे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ‘प्रॉक्सी’ करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी के असल मुखिया शाह हैं.

संजय राउत ने आगे कहा, "दिल्ली जाकर अमित शाह के जूते चाट रहे हो, तुम तो पहले ही मरे हुए हो. बीजेपी में जाकर जो नई संस्कृति तुमने अपनाई है, वह इस भाषा के लायक ही है. लोकसभा में तुम मर चुके थे, लेकिन विधानसभा में ईवीएम की ऑक्सीजन पर जिंदा हो गए.

उन्होंने कहा कि तुमने जो शब्द शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के संदर्भ में बोले हैं, उनको हमने नोट कर लिए हैं. इसका जवाब भी वैसी ही भाषा और अंदाज में दिया जाएगा.

जूते कम पड़ गए हों, तो हम भेज देंगे- संजय राउत

वहीं उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर दिए गए एकनाथ शिंदे के बयान पर संजय राउत ने कहा कि तुम जितने उतावले हो रहे हो, हम किसके साथ गठबंधन करें, यह हमारा निर्णय है, तुम कौन होते हो बोलने वाले? बेगानी शादी में ठाणे का अब्दुल्ला क्यों नाच रहा है? अगर तुम्हारे पास चाटने के लिए जूते कम पड़ गए हों, तो हम भेज देंगे.

उन्होंने कहा कि दो दल एक ही विचारधारा के हैं, वे तय करेंगे. महाराष्ट्र की जनता ने तय किया, तो तुम्हारा बुरा हाल हो गया. तुम्हारी अघोरी विद्या तुम्हारे किसी काम नहीं आई क्या? देवेंद्र फडणवीस ने तुम्हें रगड़कर किनारे कर दिया है. ऐसे लोगों को रात को नींद नहीं आती.

वहीं उद्धव ठाकरे के भाषण पर संजय राउत ने कहा कि इस विषय को उन्होंने बार-बार उठाया है. राज ठाकरे के साथ गठबंधन को लेकर, महाराष्ट्र और मराठी लोगों की एकता को लेकर उन्होंने कहा कि शिवसेना की भूमिका अंत तक मराठी स्वाभिमान और एकता के साथ खड़ी रही है.

ठाकरे ब्रांड इस देश का सर्वोच्च ब्रांड- संजय राउत

उन्होंने कहा कि मराठी लोगों की एकजुटता इस देश में एक नई ऊर्जा और ताकत लाएगी. 'ठाकरे ब्रांड' इस देश का सर्वोच्च ब्रांड है. एकनाथ शिंदे, फडणवीस या कोई और इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकता.

उद्धव ठाकरे की सकारात्मक भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसने कहा कि सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. ये कोई एकतरफा प्यार नहीं है. ये मुगल-ए-आजम फिल्म नहीं है, न ही अनारकली.  हर कोई अपने कदम सोच-समझकर उठाता है. ये राजनीतिक घटनाएं हैं. इसमें मुंबई और महाराष्ट्र का भविष्य जुड़ा है, मराठी अस्मिता का सवाल है. इसलिए चाहे उद्धव ठाकरे हों या राज ठाकरे, वे अपना कर्तव्य निभाएंगे.

उन्होंने कहा कि बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस जो छटपटा रहे हैं कि दोनों भाई एक न हो जाएं, उससे फर्क साफ दिखता है. देवेंद्र फडणवीस ने अब तक राज ठाकरे की मदद ली है, क्या इसलिए ली है कि उनके पास खुद ताकत नहीं थी? इसका एक बार खुलकर जवाब देना चाहिए.

संजय राउत बोले- सत्ता आज आपके पास है, कल हमारे पास हो

उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई मरता नहीं. सत्ता आज आपके पास है, कल हमारे पास होगी. राउत ने लोकतंत्र में बहुमत को चंचल बताते हुए कहा कि यह स्थायी नहीं होता.

इसके अलावा शरद पवार को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी मराठी स्वाभिमानी दल एक साथ आ रहे हैं, इसलिए डोम के उन काले कौवों की बेचैनी शुरू हो गई है. मराठी लोग एक होते हैं, तो अमित शाह और नरेंद्र मोदी को यह मंजूर नहीं है, इसलिए उनका बुरा हाल हो रहा है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget