एक्सप्लोरर

संसद में रविकिशन बोले, चीन-पाकिस्‍तान से भारत पहुंच रही ड्रग्‍स की खेप, बॉलीवुड अछूता नहीं

गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने देश में बढ़ते ड्रग्स के कारोबार का मुद्दा संसद में उठाया. यही नहीं उन्होंने कहा कि इसकी सप्लाई पड़ोसी मुल्कों से हो रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में भी इसकी जड़े हैं.

गोरखपुर. बॉलीवुड की ड्रग्‍स क्‍वीन रिया चक्रवर्ती के जेल जाने के बाद ड्रग्‍स का मामला सड़क से सदन तक पहुंच गया है. गोरखपुर के सांसद और फिल्‍म अभिनेता रविकिशन ने सत्र के पहले दिन ही मामला सदन में उठा दिया है. सांसद रविकिशन ने कहा कि चाइना और पाकिस्‍तान के रास्‍ते भारत में ड्रग्‍स की खेप भारत पहुंचती है. दुःख की बात है कि बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है. देश की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. इसके पहले उन्‍होंने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कंगना का पक्ष लेते हुए उनकी वकालत की थी.

देश में बढ़ती जा रही है ड्रग्स ट्रैफिकिंग

सांसद रवि किशन ने कहा महोदय मुझे शून्यकाल में बोलने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं. आज मैं सदन का ध्यान अपने देश की एक बहुत बड़ी समस्या की तरफ दिलाना चाहता हूं. हम सब जानते हैं कि हमारे देश में ड्रग्‍स ट्रैफिकिंग और ड्रग्‍स एडिक्शन की समस्या बढ़ती जा रही है. हानिकारक दवाओं के सेवन के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है. मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है इस साजिश में हमारे पड़ोसी मुल्कों का हाथ है.

चीन-पाकिस्तान से आती है खेप

प्रतिवर्ष चीन और पाकिस्तान के रास्ते देश में भारी मात्रा में नशे की दवाइयां तस्करी द्वारा मंगाई जाती हैं. स्थानीय अपराधी तत्वों द्वारा इनका वितरण किया जाता है. हाल ही में केंद्र सरकार की तत्परता के कारण इस प्रकार के कई मामले पकड़े भी गए हैं. दुःख की बात यह भी है कि इस प्रकार की गतिविधियों में हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल पाए गए हैं. यह बहुत खतरनाक बात है.

क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी फिल्म के कलाकारों का अनुसरण करती है और उनसे बहुत सारी चीजें सीखती है. आपके माध्यम से मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं, इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. दोषी लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें उचित सजा दी जाए. पड़ोसी देशों की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश को नाकाम करने के लिए सारे प्रबंध किए जाएं.

ये भी पढ़ें.

EXCLUSIVE: गायत्री प्रजापति जेल से करता था खेल, बयान से पहले खाते में पहुंच जाती थी करोड़ों की रकम

चंपत राय के विवादित बयान पर भड़के अयोध्या के साधु-संत, बोले- भगवान श्रीराम का किया अपमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget