एक्सप्लोरर

Rajasthan: अशोक गहलोत ने नए सीएम भजनलाल शर्मा को दी बधाई, कहा- 'आशा है कि हमारी योजनाओं को...'

Rajasthan Oath Taking Ceremony: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए नए सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्रीमंडल को बधाई दी है. सचिन पायलट ने भी सीएम को बधाई दी है.

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) को नए सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है. गहलोत ने साथ ही कहा कि उन्हें आशा है कि नई सरकार हमारी चिरंजीवी, अन्नपूर्णा, उड़ान, ओपीएस समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं को मजबूती देगी.  अशोक गहलोत ने भी जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था और इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करते हुए देखे गए थे. शपथ ग्रहण की एक तस्वीर काफी चर्चा में है जिसमें गहलोत अपने कट्टर विरोधी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के साथ बैठे हुए हैं और दोनों ही हंसते-मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं. 

अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, ''राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई व कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं. हमें आशा है कि नवगठित राजस्थान सरकार हमारी चिरंजीवी, अन्नपूर्णा, उड़ान, OPS सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं को मजबूती प्रदान करेगी.'' बता दें कि सीएम के नाम का एलान करने में हो रही देरी पर गहलोत ने बीजेपी को घेरा था. 

इन योजनाओं का जिक्र कर रहे थे गहलोत
राजस्थान की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपये तक के कैशलेश इलाज की सुविधा देने का प्रावधान किया गया था. यानी प्रदेश के प्रत्येक परिवार को सरकारी और योजना से जुड़े हुए निजी अस्पतालों में 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने की बात कही गई थी. वहीं अन्नपूर्णा योजना के तहत तत्कालीन सीएम गहलोत ने 1.4 करोड़ से अधिक परिवारों को हर महीने मुफ्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट देने का एलान किया था.

सचिन पायलट ने भी दी बधाई
उधर, पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के टोंक से विधायक सचिन पायलट ने भी नई सरकार के गठन पर बधाई दी है. पायलट ने ट्वीट किया, ''भजनलाल शर्मा जी को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं दीया कुमारी जी व प्रेम चंद बैरवा जी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं. मैं आशा करता हूं कि आप जनसेवा, जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहेंगे.''

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वसुंधरा राजे की पहली प्रतिक्रिया, कही ये बात

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget