एक्सप्लोरर

Rajasthan: Honey Trap के मामले में फंसाने की धमकी देकर किया शख्स का अपहरण...फिर ये हुआ 

Baran Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के बारां में शातिरों ने 5 लाख रुपए के लिए हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर एक युवक को अगवा कर लिया. जानें फिर क्या हुआ.  

Rajasthan Baran Honey Trap Case: राजस्थान (Rajasthan) के बारां (Baran) में एक युवक का महिला और उसके साथियों ने हनीट्रैप (Honey Trap) के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए अपहरण कर लिया. आरोपियों ने युवक को छोड़ने के बदले 5 लाख की फिरौती मांगी. सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में टीमों का गठन किया. पुलिस के डर से आरोपी युवक को कुछ घंटों बाद ही रास्ते में छोड़कर भाग गए. 

पुलिस ने शुरू की जांच 
कोतवाली सीआई मांगेलाल यादव ने बताया कि मंडोला निवासी फरियादी रोमित नागर पुत्र रामकिशन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि वो अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए बारां अस्पताल में अपने साले इंद्र नागर के साथ आया था. जहां उसका साला गंदोलिया निवासी इंद्र नागर डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकला था. काफी देर तक वापस नहीं लौटा और फोन नहीं उठाया. एक घंटे बाद उसने फोन उठाया और उसका अपहरण होने की सूचना दी. उसने बदमाशों की ओर से छोड़ने की एवज में 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने की बात कही थी. पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई इलाकों में नाकाबंदी कराई थी. बदमाशों ने पुलिस के डर से युवक को बीच रास्ते में खानपुर के पास छोड़ दिया. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस को सुनाई आपबीती
सीआई मांगेलाल यादव ने बताया कि अपह्रत युवक ने पुलिस को आपबीती सुनाई. उसने बताया कि वो एक युवती के संपर्क में था. युवती ने बारां बस स्टैंड पर मिलने के लिए फोन कर बुलाया था, वो कार लेकर उससे मिलने चला गया. कुछ देर बाद युवती ने उसे मांगरोल रोड पर छोड़ने के लिए कहा था. ऐसे में वो लड़की को छोड़ने के लिए मांगरोल रोड गया था. इस दौरान वहां मौजूद महिला के तीन-चार साथियों ने उसे घेर लिया और उसकी ही कार से ले गए, जहां उन्होंने युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी.

बदमाशों ने मांगी फिरौती 
युवक ने उसे छोड़ने के लिए मिन्नतें की, ऐसे में शातिर बदमाशों ने उसे छोड़ने के लिए 5 लाख रुपए फिरौती मांगी. इसके लिए अपह्रत युवक के फोन से ही परिजन को फोन कर फिरौती की रकम लेकर आने की बात कही, लेकिन पुलिस कार्रवाई का दबाव बढ़ता देख आरोपी उसे कार सहित रास्ते में छोड़ गए. सीआई यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:

Election Result 2022: चार राज्यों में BJP की जीत पर वसुंधरा राजे ने जताई खुशी, राजस्थान को लेकर किया बड़ा दावा 

Election Result 2022: कांग्रेस की हार पर CM गहलोत बोले- स्वीकार करते हैं जनादेश, बेहतर नतीजों की थी उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget