एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'मुख्यमंत्री बनाने में दो बार की मदद, अब मुझ पर ही की FIR,' सीएम गहलोत पर राजेंद्र गुढ़ा का निशाना

Rajasthan Elections: उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा और उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज मामले को विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है. जिसके बाद इस मामले की जांच सरकार ने सीबीसीआईडी को सौंप दी है.

FIR on Udaipurwati MLA Rajendra Gudha: शिवसेना नेता और राजस्थान सरकार में मंत्री रहे उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. बीते दिनों राजेंद्र सिंह गुढ़ा और उनके समर्थकों पर राजकीय विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में हाथापाई का आरोप लगा है. जिसके बाद उन पर और उनके एक दर्जन से अधिक समर्थकों पर एससी एसटी एक्ट सहित मारपीट करने की अन्य धाराओं के तहत उदयपुरवाटी में मामला दर्ज कराया गया है. राजेंद्र गुढ़ा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 

इस मामले पर राजेंद्र गुढ़ा ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, ''विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है. मुझे लगा रहा था कि सीएम गहलोत थक गए हैं, लेकिन वह थके नहीं है बल्कि उन्होंने एक और कोशिश की है. मुझ पर एक और मुकदमा दर्ज करवाया है.'' उन्होंने दावा किया कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने उनकी बड़ी भूमिका रही है. प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, ''अशोक गहलोत अकेले ही मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, उनको दो बार सीएम बनाने में और उनकी सरकार गिरने से बचाने में मैंने हमेशा अगली पंक्ति रहकर अपनी भूमिका निभाई.'' 

राजेंद्र गुढ़ा ने क्या कहा?
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, 'पुलिस कह रही है कि प्रदेश सरकार की सलाह के बाद ये मामला दर्ज किया गया है, इससे साफ है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामला दर्ज करवाया है.' दरअसल, बीते शुक्रवार (29 सितंबर) को विधायक राजेंद्र गुढ़ा अपने समर्थकों के साथ उदयपुरवाटी स्थित एक सरकारी कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम कांग्रेस समर्थन कुछ लोगों ने सीएम अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके बाद राजेंद्र गुढ़ा समर्थकों और गहलोत समर्थकों में कहासुनी शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई. मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत करवाया.

पीड़ित ने राजेंद्र गुढ़ा पर लगाये ये आरोप
एनडीवी में छपी खबर के मुताबिक, दर्ज एफआईआर में पीड़ित अशोक राठी ने पुलिस को बताया कि कॉलेज उद्घाटन समारोह में नारे लगा रहे थे. इसी दौरान राजेंद्र गुढ़ा और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की. पीड़ित के मुताबिक, जब वह कॉलेज गेट पर खड़ा था, उस समय भी गुढ़ा और उनके एक समर्थ ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपशब्द कहे और उनके साथ मारपीट की. मामले में अशोक राठी ने आरोपी विधायक और उनके समर्थकों पर चोरी के भी आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने राजेंद्र गुढ़ा पर मामले की स्वीकृति के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भेजा था. जिस पर मंजूरी मिलने के बाद उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत के खिलाफ गजेंद्र सिंह शेखावत को टिकट देने की तैयारी में BJP? इस बात से मिल रहे संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Churu News: चूरू में झोपड़ी में आग लगने से दो सगी बहनें जिंदा जलीं, चूल्हे की चिंगारी बनी वजह
चूरू में झोपड़ी में आग लगने से दो सगी बहनें जिंदा जलीं, चूल्हे की चिंगारी बनी वजह
शादी के समय पत्नी बालिग तो पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं करा सकती, HC का बड़ा फैसला
शादी के समय पत्नी बालिग तो पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं करा सकती, HC का बड़ा फैसला
राजस्थान: आसमान से बरस रही आग! 19 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार
राजस्थान: आसमान से बरस रही आग! 19 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार
Jodhpur News: 28 साल पुराना काला हिरण शिकार मामला, राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई आज
जोधपुर: 28 साल पुराना काला हिरण शिकार मामला, राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई आज

वीडियोज

'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget