एक्सप्लोरर

CBSE Class 12th Revaluation Process: सीबीएसई ने की रीवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू, स्टूडेंट्स के पास 75 फीसदी पात्रता पाने का मौका, 20 मई है लास्ट डेट

CBSE News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसकी अंतिम तारीख 20 मई है. इसके लिए स्टूडेंट्स को 500 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा.

CBSE Class 12th Revaluation Process 2023: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है. तीन स्टेप में यह पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया है, जिसमें पहले और दूसरी स्टेप के आवेदन के बाद ही पुनर्मूल्यांकन हो सकेगा. यह सम्पूर्ण प्रक्रिया सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी.

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं. इन स्टूडेंट्स को सीबीएसई द्वारा पुनर्मूल्यांकन का अवसर दिया गया है. यह प्रक्रिया तीन स्टेप में रखी गई है. पहले स्टेप में स्टूडेंट वैरिफकेशन ऑफ मार्क्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसकी अंतिम तारीख 20 मई है. इसके लिए स्टूडेंट्स को 500 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा. 

तीन चरणों में होगा मुल्याकन
अंकों के वैरिफकेशन के आवेदन के बाद ही स्टूडेंट्स दूसरे स्टेप में अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी मंगवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को 31 मई से 1 जून का समय दिया गया है. जांच की गई उत्तर पुस्तिका की कॉपी की प्रति प्राप्त करने के लिए हर उत्तर पुस्तिका के लिए 700 रुपये का शुल्क देना होगा. यदि इन दो चरणों में किए गए मूल्यांकन से भी स्टूडेंट संतुष्ट नहीं है, तो वो तीसरे स्टेप में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेगा. 

तीसरे और अंतिम स्टेप में 5 से 6 जून के मध्य आवेदन किया जा सकेगा. इसके लिए स्टूडेंट्स को हर प्रश्न की पुर्नजांच के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं आहूजा ने बताया कि कोविड के बाद अब आईआईटी-एनआईटी की प्रवेश प्रक्रिया में 75 फीसदी बोर्ड प्राप्तांकों की बाध्यता को जारी कर दिया गया है. ऐसे में इस वर्ष 2024 की जेईई 12वीं परीक्षा संभवत: बोर्ड पात्रता 75 फीसदी सामान्य, ओबीसी, एसटी-एससी, ईडब्ल्यूएस और  पीडब्ल्युडी के लिए 65 फीसदी के साथ कैटेगरी अनुसार टॉप 20 पर्सेन्टाइल की गई है.

 कई बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया जारी
ऐसे विद्यार्थी जिन्हें बोर्ड में 75 फीसदी अंक प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें इस दिए गए अवसर का लाभ उठाना चाहिए. इसके अतिरिक्त ये विद्यार्थी एक या एक से अधिक विषयों में इम्प्रवूमेंट परीक्षा देकर भी अपनी इस बोर्ड पात्रता को पूर कर सकते हैं, इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन करने की जानकारी सीबीएसई वेबसाइट पर जारी की जाएगी. आहूजा ने बताया कि ऐसे सभी तरह के विद्यार्थियों को अब इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रयास शुरू कर देने चाहिए. क्योंकि अभी भी देश के कई बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया जारी है. विद्यार्थी बिट्स पिलानी, मणिपाल, मेंगलुरू, पीईएस बेंगलुरू, केआईआईटी कलिंगा, एसआरएम चैन्नई, एमआईटी पुणे, यूपीईएस देहरादून, एनआईआईएमएस मुम्बई, शिव नादर नोएडा, बैनेट नोएडा, बीबीपी पूणे और एलपीयू पंजाब आदि संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

इन सभी संस्थानों में स्वयं की परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिलता है. इसके अतिरिक्त जिन विद्यार्थियों को जेईई-मेन के आधार पर एनआईटी-ट्रिपलआईटी में कोर ब्रांचेंज मिलने की संभावना नहीं है. वो सभी विद्यार्थी जेईई-मेन के आधार पर एनएनएमआईआईटी जयपुर, जेपी नोएडा, थापर पटियाला, डीटीयू, एनएसआईटी, निरमा अहमदाबाद, धीरूभाई अंबानी, ट्रिपलआईटी हैदराबाद आदि संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

The Kerala Story: जोधपुर में VHP ने महिलाओं को दिखाई द केरला स्टोरी, कार्यकर्ताओं ने भगवा दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget