एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: सीएम गहलोत की मांग- एक्साइज ड्यूटी और कम करे केंद्र सरकार

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र को एक्साइज ड्यूटी में और कटौती करनी चाहिए ताकि लोगो को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने केंद्र सरकार से उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में और कमी की मांग की है. उन्होंने आज कहा कि केन्द्र को उत्पाद शुल्क में और कटौती करनी चाहिए ताकि लोगो को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके. उन्होंने बताया कि केन्द्र की तरफ से उत्पाद शुल्क घटाने पर राज्य का वैट (VAT) खुद ब खुद कम हो जाता है.

गहलोत ने केंद्र सरकार से उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की

सीएम ने हिसाब लगाया कि कि केन्द्र सरकार की तरफ से पेट्रोल पर पांच रूपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रूपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क कम करने से वैट की दर में पेट्रोल पर 1.8 रूपये प्रति लीटर और डीजल पर 2.6 रूपये प्रति लीटर की कमी होगी. मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि इससे राज्य को वैट से प्राप्त राजस्व में सालाना लगभग 1800 करोड़ रूपये का नुकसान होगा. इस प्रकार राज्य में पेट्रोल 6.8 रूपये प्रति लीटर और डीजल 12.6 रूपये प्रति लीटर सस्ता होगा. गहलोत ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा कि उत्पाद शुल्क में और कमी कर महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत प्रदान करें. हमारी सरकार इससे होने वाली वैट राजस्व की हानि को जनहित में उठाने को तैयार है.’’

सरकार दिलाएगी पेट्रोल डीजल की दरो में कमी का लोगों को लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन, तेल कंपनियों व पेट्रोल पंपों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पेट्रोल डीजल की दरो में कमी का लाभ सीधा आमजन को मिले. उन्होंने कहा कि जनवरी में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगे वैट में दो प्रतिशत की कमी करने से राज्य को 1000 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई थी और केन्द्र के बुधवार के फैसले से वैट में हुई कमी से राज्य को अब सालाना कुल 2800 करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा. गहलोत के मुताबिक राज्य सरकार, केन्द्र से उत्पाद शुल्क कम करने का आग्रह करती रही है जिससे आमजन को उत्पाद शुल्क एवं वैट में कमी का लाभ एक साथ मिल सके. 

Impact Of Fuel Price Drop: पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से जानें राजकोष पर क्या पड़ेगा असर?

Money Laundering Case: मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाए गए पूर्व मंत्री अनिल देशमुख, अभी ED की हिरासत में रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget