एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसान संगठनों पर पुलिस का शिकंजा, गुरनाम सिंह चढूनी हिरासत में

महिला सम्मान महापंचायत में किसान संगठनों, खाप पंचायतों और महिला संगठनों को शामिल होने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से कहा है कि वह दिल्ली में प्रवेश से पहले ही वाहनों को रोक लें.

Haryana News: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे है. इसी बीच आज नए संसद भवन के सामने पहलवानों के समर्थन में महिला सम्मान महापंचायत आयोजित होने वाली है. इस महापंचायत में हरियाणा व पंजाब के किसान संगठन और खाप पंचायतें शामिल होने की घोषणा पहले ही कर चुकी है. जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस हरकत में आई है और हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा गया है. कुरुक्षेत्र से भारत राष्ट्र किसान समिति के नेता गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया.

बॉर्डर को किया गया सील
किसान संगठनों, खाप पंचायतों, महिला संगठनों को महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थी. दिल्ली पुलिस की तरफ से सभी बॉर्डर को सील करने की घोषणा की गई थी. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से कहा है कि वह दिल्ली में प्रवेश से पहले ही वाहनों को रोक लें. जिसके बाद हरियाणा के सोनीपत में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी.

सोनीपत पुलिस की चार कंपनी बॉर्डर पर तैनात की गई. पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस का सहयोग किया जाएगा. पंजाब से महापंचायत में शामिल होने के लिए आने वाली महिलाओं के लिए अंबाला के गुरुद्वारा साहिब में रुकने का प्रबंध किया गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को थाने में बदल दिया. उन्हें वहीं रोक दिया गया.

‘होकर रहेगी महापंचायत’
वहीं जब पहलवानों के पता चला कि लोगों को इस महापंचायत में शामिल होने से रोका जा रहा है कि पहलवान विनेश ने कहा कि सरकार हम पर समझौते का दबाव बना रही है. लेकिन बृजभूषण को गिरफ्तार करने की कोई बात नहीं हो रही. ऐसे में महिला महापंचायत होकर रहेगी. विनेश और साक्षी ने कहा कि पुलिस हमारे ऊपर बल प्रयोग कर सकती है मगर, हम हर जुल्म सहने के लिए तैयार हैं.

टीकरी, झाड़ोदा, कुंडली बॉर्डर कड़े  इंतजाम 
टीकरी, झाड़ोदा, कुंडली बॉर्डर पर किसानों और खाप पंचायतों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए  इन सीमाओं पर कड़े इंतजाम किए गए है. पुलिस की अतिरिक्त कंपनियां यहां तैनात की गई है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: '5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने में हरियाणा की होगी अहम भूमिका'- नीति आयोग की बैठक में CM खट्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget