एक्सप्लोरर

Haryana Politics: क्या टूट जाएगा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन? दोनों दलों की तकरार के बीच बिप्लव देब से मिले 4 निर्दलीय विधायक

Haryana: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन के टूटने की खबरों ने अब जोर पकड़ लिया है. इसी बीच चार निर्दलीय विधायकों ने प्रदेश बीजेपी प्रभारी बिप्लव देब से मुलाकात की.

Haryana News: हरियाणा में गुरुवार को चार निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के प्रभारी बिप्लव देब से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ बीजेपी और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच मतभेदों की खबर सामने आ रही है. देब ने एक बयान में कहा कि बैठक में हरियाणा के विधायक धर्मपाल गोंदर, राकेश दौलताबाद, रणधीर सिंह और सोमवीर सांगवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है. 

क्या बीजेपी-जेजेपी साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव?
प्रदेश बीजेपी प्रभारी बिप्लव देब ने कहा कि उनकी पार्टी 'डबल इंजन' सरकार के तहत राज्य की प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. बहुमत हासिल करने में विफल रहने के बाद हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 2019 में बीजेपी ने जेजेपी से हाथ मिलाया था. जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. हालांकि, दोनों दलों के नेताओं ने हाल ही में यह कहते हुए एक-दूसरे पर कटाक्ष किया कि जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन देकर कोई एहसान नहीं किया, क्योंकि क्षेत्रीय दल भी सरकार में शामिल हो गए हैं. दोनों दल इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि क्या वे 2024 के विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे.

बीजेपी-जेजेपी के बीच क्यों छिड़ी बहस?
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा बीजेपी प्रभारी बिप्लव देब ने उचाना से बीजेपी की प्रेमलता को अगला विधायक बताया था. जिसपर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि किसी के पेट में दर्द है, दर्द की दवाई तो मैं नहीं दे सकता. बिप्लव देब ने फिर दुष्यंत चौटाला पर पलटवार किया और कहा कि जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन देकर कोई अहसान नहीं किया है. बीजेपी के संपर्क में अभी कई निर्दलीय विधायक है.इसके अलावा जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि बीजेपी को आगे गठबंधन नहीं रखना तो एक दीदी नहीं, बल्कि चार दीदियों को चुनाव लड़वा लें, हमें क्या दिक्कत है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: जेल में राम रहीम का हमशक्ल होने का दावा करने वाले को हाईकोर्ट ने पहले लगाई फटकार, अब दी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget