एक्सप्लोरर

DAV स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अमृतसर पुलिस ने घंटो में सुलझाई गुत्थी

पंजाब के अमृतसर में डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की घमकी मिली. इस पर अमृतसर पुलिस ने स्कूल के बाहर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए.

DAV SCHOOL: पंजाब के अमृतसर में डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की घमकी मिली. इस पर अमृतसर पुलिस ने स्कूल के बाहर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए. रात में ही पुलिस ने साइबर सेल से धमकी भरे मैसेज की जांच शुरू कर दी और तीन घंटो में मामला सुलझा भी लिया. यह अफवाह उसी स्कूल के नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने फैलाई थी.


 छात्रों ने  भेजे थे धमकी भरे मैसेज

डीएवी के छात्रों ने अपने टीचर को  धमकी भरे मैसेज भेजे थे. छात्रों ने स्कूल के प्रिंसिपल को भी धमकी भरे मैसेज भेजे थे. जिसके बाद पुलिस ने रात में स्कूल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी. नौवीं कक्षा के तीन छात्रों ने प्रधानाध्यापक को धमकी भरे संदेश भेजे थे, जिसमें 8 सितंबर को गोली चलने और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बता दें कि एक मैसेज मोबाइल से और दूसरा मैसेज सोशल मीडिया के जरिए भेजा गया था.


पुलिस ने क्या कहा ?
अमृतसर डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बच्चों के नाबालिग होने के कारण उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया है. लेकिन उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. तीनों छात्रों ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि धमकी से भरे मैसेज उन्होंने ही भेजे थे. डीएवी के सभी शिक्षण संस्थानों के बाहर फोर्स तैनात कर दी गयी है.

 


स्कूल के प्रिंसिपल  ने क्या कहा ?
स्कूल के प्रिंसिपल पल्लवी सेठी ने कहा कि ये मैसेज केवल शरारत से भेजे गए थे या फिर कोई और भी कारण है. हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके स्कूल के भी बच्चे दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि बच्चे शरारती हो सकते हैं, लेकिन अपराधी नहीं.

पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को बिना डरे स्कूल भेजें. इस घटना के बाद से स्कूल में बच्चों की संख्या बहुत कम हो गई थी. अभिभावकों ने कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है. धमकी की सूचना मिलने के बाद से ही अमृतसर पुलिस के साइबर सेल अपने काम पर लग गया. साइबर सेल इस मैसेज के ओरिजन और इसको वायरल करने वाले को ढूंढने में जुट गई. दो घंटे में छेहर्टा का IP एड्रेस ट्रेस हो गया, जो इसी इलाके के डीएवी स्कूल के छात्र का घर था.

विधायक ने क्या कहा ?   
अमृतसर उत्तर विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह भी घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूल के बाहर रात में ही बम निरोधक दस्ते व स्निफर डॉग्स के साथ पहुंचे और सब कुछ चेक करवाने के बाद कहा कि यह सिर्फ अफवाह है और लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget