एक्सप्लोरर

Punjab Crime News: बठिंडा जेल में आतंकी हरविंदर रिंदा के भाई पर हमला, कैदियों ने गैंगस्टर राजवीर सिंह से की मारपीट

विदेश में बैठे आंतकी हरविंदर रिंदा के चचेरे भाई गैंगस्टर राजवीर सिंह पर बठिंडा केंद्रीय जेल में हमला होने का मामला सामने आया है. सिर में चोट लगने की वजह से राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Punjab News: पंजाब की बठिंडा केंद्रीय जेल से शुक्रवार को एक बड़ी घटना सामने आई. जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर सिंह उसके साथियों ने हमला कर दिया. हमले में गैंगस्टर राजवीर सिंह को सिर में कई जगह चोटें लगी जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया. गैंगस्टर राजवीर सिंह आंतकी हरविंदर रिंदा का चचेरा भाई बताया जा रहा है. वही पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है. वही गैंगस्टर राजवीर सिंह उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने जेल प्रशासन पर मारपीट और बाल काटने के आरोप लगाए थे. 

जेल की बैरक में गैंगस्टर राजवीर सिंह पर हुआ हमला
बठिंडा के सिविल अस्पताल में अभी गैंगस्टर राजवीर सिंह का इलाज करवाया जा रहा है. इस दौरान  राजवीर सिंह ने बताया कि वो अपनी बैरक में अपने साथी शुभम, गुरमुख और जगरोशन सिंह के साथ बैठा था इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी आपस में बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में शुभम, गुरमुख और जगरोशन सिंह उसपर हमला कर दिया, इस हमले के दौरान उन लोगों ने किसी वस्तु से उसपर हमला किया. जिससे उसके सिर में चोट गई. वही गैंगस्टर राजवीर सिंह इलाज कर रहे डाक्टर का कहना है कि घायल की चोट की एमएलआर काट कर पुलिस को दे दी गई है.

आंतकी हरविंदर रिंदा का भाई है राजवीर सिंह 
बताया जा रहा है कि बठिंडा केंद्रीय जेल की बैरक में घायल हुआ गैंगस्टर राजवीर सिंह विदेश में बैठे आंतकी हरविंदर रिंदा का चचेरा भाई है. रिंदा इस वक्त पंजाब समेत पूरे देश के लिये बड़ा सिरदर्द बना हुआ है. जेल आने से पहले राजवीर लगातार रिंदा के संपर्क में रहता था. राजवीर पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वही आपको बता दें कि अभी 23 फरवरी को ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर चंदन उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया था. जिसका आतंकी हरविंदर रिंदा से संपर्क बताया जा रहा है. पुलिस गैंगस्टर चंदन उर्फ चंदू से पूछताछ में जुटी हुई है. चंदन 6 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर गया था. 

यह भी पढ़ें: Drone Recovered In Punjab: तरन-तारन में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget