एक्सप्लोरर

Punjab News: सुनील जाखड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है कांग्रेस, बुलाई गई है अहम मीटिंग

Punjab News: कांग्रेस पार्टी ने सुनील जाखड़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है. मंगलवार को इसी मामले को लेकर कांग्रेस की अहम मीटिंग होगी.

Punjab News: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मुश्किलें बढ़ना तय है. सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर सकती है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री के.वी. थॉमस पर भी कांग्रेस (Congress) पार्टी कार्रवाई कर सकती है. कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक बुलाई है. 

केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक सुबह करीब 11:30 बजे कांग्रेस वॉररूम में आयोजित की जाएगी. दो सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक बुलाकर सुनील जाखड़ और के.वी. थॉमस को कारण बताओ नोटिस दिया था. दोनों ही नेताओं को एक हफ्ते के भीतर अपनी बात पार्टी के अनुशासनात्मक कमेटी के सामने रखने को कहा गया था.

थॉमस ने तो पार्टी के अनुशासनात्मक कमेटी को अपना जवाब भेजा दिया, लेकिन सुनील जाखड़ ने कोई जवाब नहीं दिया. अब दोनों नेताओं के मसले पर अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक मंगलवार को होगी.

सुनील जाखड़ के खिलाफ हो रही है कार्रवाई की मांग

दरअसल पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सुनील जाखड़ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी. हरीश चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि सुनील जाखड़ के बयान से पार्टी को पंजाब में नुकसान हुआ और वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे. इसके साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर सुनील जाखड़ की शिकायत की थी. हालांकि, सुनील जाखड़ ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को संदर्भ से इतर समझा गया.

बता दें कि सुनील जाखड़ विधानसभा चुनाव के दौरान से ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं. सुनील जाखड़ कांग्रेस से इस बात को लेकर नाराज हैं कि उन्हें अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद विधायकों का समर्थन हासिल होने पर भी सीएम पद नहीं दिया गया.

Haryana News: क्या आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं बॉक्सर विजेंदर सिंह? इस अंदाज में तोड़ी है चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget