एक्सप्लोरर

पंजाब में BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, सुनील जाखड़ देंगे अध्यक्ष पद से इस्तीफा! सामने आई वजह

Sunil Jakhar: पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई है. उन्होंने अभी लिखित में इस्तीफा नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि वह बीजेपी हाईकमान की रणनीति से खुश नहीं हैं.

Sunil Jakhar News: पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जताई. कल सदस्यता अभियान की मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए. पंजाब को लेकर बीजेपी हाईकमान की रणनीति से खुश नहीं. एक हफ्ते पहले पीएम मोदी से मिल कर नाखुशी जाहिर की थी. लेकिन, अभी तक लिखित में इस्तीफा नहीं दिया. 

बता दें कि पंजाब में 2 दिन पहले ही पंचायत चुनाव का ऐलान हुआ है. 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा. 27 से 4 अक्टूबर तक सरपंच और पंच पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल किए जाएंगे, उससे पहले सुनील जाखड़ का बीजेपी अध्यक्ष पद छोड़ना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से बढ़ी नाराजगी
बताया यह भी जा रहा है कि रवनीत सिंह बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से भी सुनील जाखड़ अपनी पार्टी से नाराज हैं. क्योंकि, बीजेपी ने बिट्टू के लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा. 

जाखड़ के नेतृत्व में बीजेपी नहीं जीत पाई 1 भी सीट
करीब 4 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई. हालांकि, सुनील जाखड़ के आने के बाद पंजाब में बीजेपी का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है. बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद तीसरी नंबर पर रही थी. उसे पंजाब में करीब 18 प्रतिशत वोट मिले थे.

सुनील जाखड़ का सियासी सफर
सुनील जाखड़ पंजाब के अबोहर जिले के गांव पंचकोसी के रहने वाले हैं. 2002 में सुनील जाखड़ पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे. वे इस सीट से तीन बार विधायक बने. 2012 से लेकर 2017 तक सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं. 19 मई 2022 को सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके बाद पार्टी ने उन्हें पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाया था.

यह भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, कैसी है तबीयत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget