एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 'या तो बिना शर्त 5 दिन में मांगें माफी नहीं तो...', सुखबीर सिंह बादल ने सीएम मान को भेजा नोटिस

Punjab News: अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तरफ से सीएम भगवंत मान को मानहानि नोटिस भेजा गया है. जिसमें कहा गया है कि या तो वो 5 दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांगे, नहीं तो मुकदमें का सामना करें.

Sukhbir Singh Badal on CM Bhagwant Mann: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच अब खींचतान और बढ़ने की संभावना है. जिसकी वजह है. बादल की तरफ से सीएम मान को भेजा गया कानून नोटिस. दरअसल, कुछ दिनों पहले सीएम मान ने सभी विपक्षी दलों को खुली बहस की चुनौती थी जिसके बाद एक नवंबर को सीएम मान ने लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में खुली बहस का आयोजन भी किया लेकिन इस बहस में विपक्ष का कोई भी नेता नहीं पहुंचा. इस बहस के दौरान सीएम मान की तरफ से बादल परिवार पर कई आरोप लगाए थे. 

जिसको लेकर अब सुखबीर सिंह बादल की तरफ से कानूनी नोटिस भेजा गया है. नोटिस में बादल ने सीएम मान पर डिबेट के दौरान उनके परिवार के सम्मान को धूमिल करने वाली बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. बादल की तरफ से कहा गया है कि अगर पांच दिन के अंदर सीएम मान लिखित में मांफी नहीं मांगते तो उनकी तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा.

बादल ने जानबूझकर अपमानजनक करने का लगाया आरोप
सुखबीर सिंह बादल की तरफ से भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में आयोजित तथाकथित वन मैन डिबेट में उनके परिवार के ऊपर जानबूझकर अपमानजनक बयान दिया. उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने अपने निजी हित के लिए एसवाईएल नदी जल का समझौता किया. नोटिस में आगे कहा गया है कि सीएम मान ने परिवहन के कारोबार में भी उनके परिवार पर गलत आरोप लगाए है. जिससे उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

बिना शर्त 5 दिन के अंदर मांगे माफी
सुखबीर सिंह बादल ने अपने वकील अर्शदीप सिंह कलेर के जरिए भेजे कानूनी नोटिस भेजा है. जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि उनके परिवार की सामाजिक, व्यक्तिगत और राजनीतिक प्रतिष्ठा खराब करने के मकसद से सीएम मान ने बयानबाजी की है. बादल की तरफ से कहा गया है कि सीएम मान ने उनके परिवार के खिलाफ जो भी बयानबाजी की है उसके कोई तथ्य सही नहीं है. जानबूझकर बदनाम करना उत्पीड़न के समान है. बादल ने नोटिस के जरिए कहा है या तो सीएम मान 5 दिन के अंदर बिना शर्त के माफी मांगे या फिर मुकदमे का सामना करें.

यह भी पढ़ें: Punjab News: होशियारपुर में विकास क्रांति रैली आज, केजरीवाल और CM मान करेंगे 900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget