एक्सप्लोरर

Sukhbir Badal Attack: सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी 3 बार गया था पाकिस्तान! ISI से ली हथियार चलाने की ट्रेनिंग?

Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला आरोपी तीन बार पाकिस्तान जा चुका है. उसने आईएसआई से ट्रेनिंग ली है. आरोपी नारायण सिंह चौड़ा के खिलाफ 21 मामले भी दर्ज हैं.

Sukhbir Singh Badal Attack News: पंजाब के पूर्व सीएम और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल में बुधवार को हमला हो गया. हालांकि पुलिस ने हमलावर को उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया. इस बीच हमला करने वाले आरोपी से कंद्रीय एजेंसी गहन पूछताछ कर रही है. इस दौरान कई अहम खुलासे भी हो रहे हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर नारायण सिंह चौड़ा तीन बार पाकिस्तान जा चुका है. इस दौरान उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हथियार चलाने की ट्रैनिंग भी ली है. बताया जा रहा है कि 1984 से अब तक उसके खिलाफ 21 केस भी दर्ज हैं. हालांकि ये सभी मामले अभी अदालतों में विचारधीन हैं. 

पत्नी को नहीं थी योजना की जानकारी

इस बीच आरोपी चौड़ा की पत्नी का भी बयान सामने आया है. डेरा बाबा नानक का रहने वाला नारायण सिंह चौड़ा की पत्नी जसमीत कौर ने जानकारी दी है कि वह बुधवार को सुबह करीब 7 बजे अपने घर से एक बरसी में शामिल होने की बात कहकर अमृतसर के लिए निकला था. चौड़ा की पत्नी ने जानकारी दी है कि उसे हमले की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.  

हमले के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ!

इससे पहले अकाली दल के नेताओं ने भी सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने की बात कही थी और एनआईए से इस पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की थी. बता दें कि सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को उस वक्त गोली चली जब वह गोल्डन टेंपल के बाहर सजा काट रहे थे. हालांकि, इस हमले में उनकी जान बाल-बाल बच गई. हमले के तुरंत बाद नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक चौड़ा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा भी मारा और कुछ संबंधित समाग्री जांच के लिए अपने साथ ले गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget