एक्सप्लोरर

अकाली दल ने श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए की अरदास, क्या बोले सुखबीर सिंह बादल?

Punjab Politics: अकाली दल ने श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए अरदास की. सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही और अपर्याप्त धनराशि आवंटन का आरोप लगाया.

अकाली दल के द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई जिसमें अध्यक्ष सुखबीर बादल के इलावा सारी अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही. इस मौके मीडिया से बात करते सुखबीर बादल ने कहा गुरु साहिब का शुक्राना करने के लिए आए है की आप का लैंड पूलिंग के जरिए जमीन हड़पने का सपना नहीं पूरा हुआ और बाढ़ से प्रभावित और बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों के लिए भी अरदास की है.

उन्होंने कहा कि जब बादल सरकार थी तब नदियों की खुदाई की गई और तटबंधों को पक्का किया गया था और बरसात के मौसम से चार महीने पहले ही योजना बना ली जाती थी. इस बार, चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया गया, इसलिए आप सरकार मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार है.

'मुख्यमंत्री ने नहीं किया दुख व्यक्त'

सुखबीर बादल ने कहा कि जब पंजाब से पानी लेना होता है, तो केंद्र सरकार भाखड़ा बांध पर CISF लगा देती है लेकिन आज पंजाब डूब रहा है तो कोई पंजाब के साथ नहीं खड़ा है. केंद्र सरकार और हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त भी नहीं किया है. जिस राज्य को पानी से नुकसान होता है तो पानी पर हक भी उसी राज्य का होना चाहिए.

'हेलीकॉप्टर दे कर ड्रामा कर रहे मुख्यमंत्री'

बाढ़ से किसानों का बहुत नुकसान हुआ उसके मवेशी मर गए फसल खराब हो गई लेकिन अकेला किसान सारी समस्याओं से जूझ रहा है. बाढ़ का पानी रोकने के किसान प्रति एकड़ एक हजार रुपये खर्च करके अपने खेत बचाते रहे. मैं मुख्यमंत्री को कहना चाहूंगा कि तुम्हारे हेलीकॉप्टर का पंजाब ने अचार डालना है हेलीकॉप्टर दे कर ड्रामा कर रहे मुख्यमंत्री.

मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता कि किसानों को हेलीकॉप्टर नहीं बल्कि डीज़ल और जीसीपी, ट्रैक्टर ट्रॉली चाहिए जिससे बांध पर मिट्टी डाली जा सके, इससे मुख्यमंत्री की दिमागी हालत पता चलती है. हेलीकॉप्टर से राशन के बैग गिरा रहे हैं, यह किसानों और गांव वालों के साथ मजाक है.

'मुख्यमंत्री है जिम्मेदार'

अगर किसी को मुआवज़ा नहीं मिला या नुकसान का एक पैसा भी नहीं मिला, तो हम बैठक करके अगला कार्यक्रम घोषित करेंगे. जांच की मांग पर कहा कि क्या ज़रूरत है मांग की जब तटबंधों को पक्का करना था, तब नहीं किया गया, अब बाढ़ आ गई है और कोई सुविधा नहीं है इरीगेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें फंड ही नहीं दिए गए और आज जितनी मौतें हो रही है उसका जिम्मेदार पापी मुख्यमंत्री है.

Input By : गगनदीप सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
Punjab News: पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget