एक्सप्लोरर

'चंद्रकांत चड्ढा पर दर्ज केस रद्द करे पुलिस, वरना...', पंजाब शिवसेना UBT की चेतावनी

Punjab News: पंजाब शिवसेना यूबीटी (UBT) के नेता गौतम सूद और नितिन घंड ने कहा है कि हिंदुओं की समस्या को उठाने वाले शिवसेना नेता चंद्रकांत चड्ढा की आवाज को दबाने का प्रयास निंदनीय है. 

Punjab Latest News: शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के पंजाब प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा के निर्देश पर पार्टी के जिला प्रमुख नितिन घंड के नेतृत्व में शिवसेना मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई. इसमें शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के युवा पंजाब महासचिव गौतम सूद और समाज सेवक राजेश हैप्पी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. शिवसेना के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर चंद्रकांत चड्ढा के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द न होने शिवसैनिक सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे.

पंजाब शिवसेना यूबीटी के नेता गौतम सूद और नितिन घंड ने हाल ही में शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पंजाब प्रवक्ता चन्द्रकांत चड्ढा समेत विभिन्न चार हिंदू नेताओं पर मामला दर्ज करने को सरासर गलत करार दिया है. शिवसैनिकों ने पुलिस की कार्रवाई को हिंदू समाज की आवाज दबाने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा करार दिया है.  

पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गहरा असंतोष

शिवसेना के नेता गौतम सूद व नितिन घंड ने कहा कि शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे एक राजनीतिक दल है. यह पार्टी के मुख्य स्लोगन जात पात का बंधन तोड़ो, शिवसेना से नाता जोड़ो के तहत सभी धर्मों व सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्रवादी सोच के तहत देश, समाज व धर्म हित के कार्य लगातार कर रही है. 

बावजूद इसके पंजाब पुलिस प्रशासन द्वारा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता चन्द्रकांत चड्ढा पर मुकदमा दर्ज करने से पूरे पंजाब के शिवसैनिकों में रोष की लहर है. शिवसेना प्रवक्ता चंद्रकांत चड्ढा द्वारा हमेशा पार्टी हाइकमान के दिशा निर्देश पर सभी धर्मों व वर्गों को साथ लेकर कार्य किए जा रहे हैं. राजनीतिक दबाव के चलते उन पर मुकदमा दर्ज कर हिंदू समाज की आवाज बुलंद करने वाले हिंदू नेताओं को दबाने का प्रयास किया गया है. 

हिंदू समाज के साथ भेदभाव क्यों?

पुलिस की इस कार्रवाई को पंजाब के शिवसैनिक हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे. वहीं, शिवसेना नेताओं ने पंजाब में हिंदू समाज के साथ दोगले व सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रवाद व धर्म के कार्य करने वाले शिवसेना नेताओं पर पंजाब पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी सख्ती से कारवाई की गई है, लेकिन क्या हिंदुओं के खिलाफ सरेआम नफरती भाषा बोलने और खालिस्तान का राग अलापने या सर तन से जुदा के नारे लगाने वालों पर कारवाई क्यों नहीं होती? 

(प्रदीप भंडारी की रिपोर्ट) 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget