एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: शिवसेना ने कांग्रेस पर जाहिर की नाराजगी, चरणजीत चन्नी के बयान पर खड़े किए सवाल

Punjab Election 2022: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार और यूपी के लोगों को लेकर विवादित बयान दिया था. इस बयान पर शिवसेना ने नाखुशी जाहिर की है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही शिवसेना (Shiv Sena) ने चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा है कि बिहार और यूपी के लोगों का मजाक उड़ाना बंद कीजिए. 

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने बिहार और यूपी के लोगों को निराश किया है और इसी कारण जिनके पास जैसे विकल्प थे, वे वहां से पलायन कर गए, ठीक वैसे ही जैसे भारतीय विदेश जाना चाहते हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''कई सरकारों ने उन्हें न मौका दिया और न ही नौकरी. लेकिन जब ये लोग दूसरे राज्यों में जाते हैं, तो वहां की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देते हैं. अपने आसपास देखिए. वे आपके असंगठित मजदूर हैं और कभी कभी आपके सस्ते श्रम. वे आपको सेवा देने वाले हैं. वे आपके व्यवसायी हैं, वे आपके उद्यमी हैं, वे आपके नौकरशाह हैं और सबसे अहम बात ये कि वे भारतीय हैं. उनका मजाक उड़ाना बंद कीजिए.''

चन्नी ने दिया विवादित बयान

हालांकि शिवसेना पर बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों को लेकर आक्रामक रुख अख्तियार करने के आरोप लगते रहे हैं. एक ऐसा भी वक्त था, जब शिवसेना ने महाराष्ट्र में रहने वाले बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ जंग छेड़ी थी, लेकिन अब शिवसेना बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद अन्य राज्यों में भी हाथ आजमा रही है.

शिवसेना से पहले इस विवाद को लेकर बीजेपी, बहुजन समाज पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. दरअसल बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिख रही हैं. चन्नी ने कहा प्रियंका गांधी भी पंजाबन हैं और पंजाब की बहू हैं, सारे पंजाबी एक हो जाओ, हम यूपी, बिहार और दिल्ली के भइया जो पंजाब में राज करना चाहते, उन्हें घुसने नहीं देंगे.

जब चन्नी ये कहते हैं तो प्रियंका गांधी वीडियो में ताली बजाती दिख रही हैं. चन्नी के इसी बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है. यहां तक कि बिहार-यूपी के कांग्रेस नेता भी उनके इस बयान से किनारा करते दिख रहे हैं.

Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा- छोटे मियां-बड़े मियां हैं पीएम मोदी और सीएम अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget