एक्सप्लोरर

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल ने दिग्गज नेता को पार्टी से बाहर निकाला, मालविका सूद का समर्थन करने का लगाया आरोप

Punjab News: पंजाब के सीनियर नेता जोगिंदर पाल पर विरोधी दल की उम्मीदवार मालविका सूद का समर्थन करने के आरोप लगे हैं. शिरोमणि अकाली दल ने जोगिंदर पाल को पार्टी से बाहर निकाल दिया है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने पार्टी के कई नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है. शिरोमणि अकाली दल ने तीन बार के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन (Joginder Pal Jain) को पार्टी से बाहर निकाल दिया है. पाल के अलावा मेयर अक्षित जैन और चार अन्य नेताओं को भी शिरोमणि अकाली दल से बाहर निकाला गया है.

शिरोमणि अकाली दल ने इन सभी नेताओं पर पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप लगाए हैं. शिरोमणि अकाली दल की ओर जारी बयान में कहा गया, ''जोगिंदर पाल, उनके बेटे अक्षित और चार लोकल लीडर्स ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया है. इसलिए इन सभी नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला जा रहा है.''

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक जैन परिवार ने मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद का समर्थन किया. मालविका सूद बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं.

बड़े नेता रहे हैं जोगिंदर पाल

अक्षित जैन ने हालांकि अपने खिलाफ लग रहे आरोपों से इंकार किया है. अक्षित जैन ने कहा कि वह और उनके पिता हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे हैं. अक्षित जैन ने कहा, ''हमने हमेशा पार्टी का साथ दिया है. हमने पार्टी के खिलाफ कोई काम नहीं किया. हम जल्द ही पार्टी के मुखिया सुखबीर सिंह बादल से मिलेंगे और इस मुद्दे पर बात करेंगे.''

जोगिंदर पाल पंजाब के बड़े नेताओं में से एक हैं और तीन बार विधायक बनने में कामयाब रहे हैं. पाल ने 2007 और 2012 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2013 में जोगिंदर पाल ने कांग्रेस छोड़कर शिरोमणि अकाली दल ज्वाइन कर ली. उपचुनाव में जोगिंदर पाल जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. जोगिंदर पाल ने हालांकि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से राजनीति से दूरी बना रखी है.

Chandigarh Power Outage: चंडीगढ़ में बीत 36 घंटे से बिजली गुल, हॉस्पिटल और पानी की सप्लाई प्रभावित, इसलिए हो रही है हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget