एक्सप्लोरर

Punjab Flood: हिमाचल की बारिश का पंजाब में 'साइड इफेक्ट', घरों में घुसा पानी, बाढ़ की चपेट में आए कई गांव

हिमाचल में हुई भारी बारिश का असर पंजाब में भी दिखाई देने लगा है. पोंग और भाखड़ा बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. खेतों औप घरों में पानी भर गया है.

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले में व्यास नदी तथा रूपनगर में सतलुज नदी के आसपास के कई गांव पोंग और भाखड़ा बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद जलमग्न हो गए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. गुरदासपुर जिला प्रशासन ने भी निचले इलाकों और व्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है.

निचले इलाको के घरों में घुसा पानी 
पोंग बांध से पानी छोड़ने का फैसला लिए जाने के बाद, पंजाब सरकार ने सोमवार को जारी एक परामर्श में गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरणतारण जिलों में लोगों से व्यास नदी के निकट नहीं जाने को कहा है. सतलुज पर भाखड़ा बांध और व्यास नदी पर पोंग बांध (दोनों हिमाचल प्रदेश में) का जलस्तर संबद्ध जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद बढ़ रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पोंग बांध से पानी छोड़े जाने के चलते होशियारपुर के, तलवारा, हाजीपुर और मुकेरियां गांवों में खेत जलमग्न हो गए. उन्होंने बताया कि निचले इलाके वाले गांवों और खेतों में तथा व्यास नदी के पास कुछ घरों में पानी घुस गया है. हाजीपुर ब्लॉक में बील सराइना गांव में तीन फुट पानी जमा हो गया है, जिसके चलते कुछ ग्रामीणों को पुरोचक में एक गुरुद्वारा में ठहराया गया है. हाजीपुर इलाके के पट्टी नाम नगर, हंडोवाल, उलाहा, धाडे करवाल और पट्टी नवे घर गांव तथा तलवारा ब्लॉक के चंगढ़वान,चकमीरपुर और सतवाना गांव भी जलमग्न हो गए हैं. उन्होंने बताया कि मुकेरियां ब्लॉक के मेहताबपुर, मौली और नौशेरा गांवों के खेतों में भी पानी घुस गया है.

450 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
तलवारा के थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शाह नहर बराज के नजदीक फंसे पांच प्रवासियों को बचा लिया गया है. पुलिस ने बताया कि अन्य 15 श्रमिकों को चकमीरपुर गांव से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. नदी के पास स्थित चंघरवान गांव में नौ लोगों के एक परिवार को भी निकाला गया. होशियारपुर की उपायुक्त कोमल मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और गैर सरकारी संगठनों को राहत कार्यों में लगाया गया है. जिला प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर छह राहत शिविर स्थापित किए हैं. मित्तल ने बताया कि 450 लोगों को निकाला गया और राहत शिविरों व अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि बाढ़ से करीब 30 गांव प्रभावित हुए हैं तथा इन गांवों के लोगों से स्वैच्छिक रूप से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है. उन्होंने बताया कि स्थिति की करीबी निगरानी की जा रही है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी की जान जाने की अभी तक कोई सूचना नहीं है. तलवारा में व्यास बांध के मुख्य अभियंता अरुण कुमार सिदाना ने कहा कि पोंग बांध में जल प्रवाह 1.42 लाख क्यूसेक है और नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है. पोंग बांध में जल स्तर अभी 1,399.65 फुट है। भाखड़ा बांध में जलस्तर सोमवार को करीब 1,677 फुट रहा.रूपनगर जिले में, बेला ध्यानी, भानम, आनंदपुर साहिब में पलासी भी भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जलमग्न हो गए हैं. 

लोगों से दहशत में नहीं आने की अपील 
पंजाब के शिक्षा मंत्री एवं आनंदपुर साहिब के विधायक हरजोत बैंस ने कहा कि कुछ गांव भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और दहशत में नहीं आने की अपील की गई है. बैंस ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में भारी बारिश होने के बाद भाखड़ा बांध से उसका अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है. बैंस ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’  पर कहा, ‘‘भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के चलते मेरे निर्वाचन क्षेत्र में कई गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. हम लोगों को खतरनाक स्थानों से निकाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab: अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का खाका तैयार, CM मान ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
Punjab News: पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget