एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा को लगा तगड़ा झटका, एक और उम्मीदवार हुआ रिटायर, आप का समर्थन किया

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा के दूसरे कैंडिडेट ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया. जसकरण सिंह ने आप का समर्थन करने से पहले संयुक्त समाज मोर्चा पर गंभीर आरोप लगाए.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में संयुक्त समाज मोर्चा (Sanyukt Samaj Morcha) को एक और बड़ा झटका लगा है. बटिंडा जिले से रामपुरा फूल (Rampura Phul) विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) ने रिटायर होने का फैसला किया है. जसकरण सिंह ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे. 

जसकरण सिंह संयुक्त समाज मोर्चा के दूसरे उम्मीदवार हैं जो कि पंजाब विधानसभा चुनाव से रिटायर हो गए हैं. रविवार को मनसा से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार गुरनाम सिंह ने भी चुनाव से पीछे हटने का एलान किया था. हालांकि इन दोनों कैंडिडेट्स का नाम ईवीएम मशीन में रहेगा क्योंकि 4 फरवरी के बाद उम्मीदवारों के पास नॉमिनेशन वापस लेने का विकल्प नहीं रहा.  

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने रामपुरा फूल का दौरा किया. भगवंत मान से मुलाकात के बाद जसकरण ने रिटायर होने का फैसला किया. अब जसकरण रामपुरा फूल विधानसभा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलकार सिंह का प्रचार करेंगे. 

जसकरण ने लगाए गंभीर आरोप

जसकरण ने संयुक्त समाज मोर्चा पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए हैं. जसकरण ने कहा, ''मुझे संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से कोई समर्थन नहीं मिल रहा. मैं अकेले ही अपना कैंपेन कर रहा था. मैं राजनीति में नया हूं और अपने कैंपेन को आगे बढ़ाने में कामयाब नहीं हो पाया. लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ बड़ी उम्मीदें हैं.''

संयुक्त समाज मोर्चा को इससे पहले भी कई बड़े झटके लगे हैं. जब बलवीर राजेवाल ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाने का एलान किया था तो उनके साथ पंजाब के 22 किसान संगठन खड़े थे. लेकिन उम्मीदवारों के नाम का एलान होने तक संयुक्त समाज मोर्चा में 13 किसान संगठन ही बचे. इसके अलावा सीपीआई और सीपीआई एमएल ने संयुक्त समाज मोर्चा का हिस्सा होने के बावजूद अपने सिंबल पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा.

PM Modi In Punjab: पठानकोट में आज रैली करेंगे पीएम मोदी, इस इलाके में घोषित किया गया नो फ्लाई जोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget