एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: जींद में संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, 5 जून को गांव-गांव और गली-गली में बृजभूषण सिंह के फूंके जाएंगे पुतले

संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 5 जून को प्रदेश के गांव-गांव और गली-गली में बृजभूषण सिंह के पुतले फूंके जाएंगे. जिसके ज्यादा से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएंगे.

Haryana News: पहलवानों के समर्थन में और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरियाणा के कई शहरों में आज प्रदर्शन किया गया. हरियाणा के जींद जिले में संयुक्त किसान मोर्चा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया. संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि आने वाली 5 जून को प्रदेश के गांव-गांव और गली-गली में बृजभूषण सिंह के पुतले फूंके जाएंगे और बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी. किसान संगठन का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन के ज्यादा से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएंगे.  

उचाना में भी किसानों का प्रदर्शन
जींद जिले के उचाना में भी किसान संगठनों में बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान किसान संगठनों ने बृजभूषण सिंह का पुतला भी फूंका. 

झज्जर में भी किसान संगठनों का प्रदर्शन
झज्जर जिले में भी किसान संगठन बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे. ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन ने भी शहर में प्रदर्शन किया. किसान संगठनों ने कहा कि बृजभूषण सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और खिलाड़ियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाए. साथ ही किसान संगठनों ने हरियाणा में जूनियर महिला कोच द्वारा मंत्री संदीप सिंह पर लगाए गए आरोपों को लेकर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार गिरफ्तार करने की मांग की है.

खाप पंचायतें भी पहलवानों के समर्थन में
आपको बता दें कि खाप पंचायतें पहले ही पहलवानों के समर्थन में उतरी हुई है. सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत ने महिला पहलवानों की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है. सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने मंगवार को कहा था कि 2 जून को हरियाणा के कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में उत्तर भारत की सभी खापों की महापंचायत की जाएगी. जिसमें पहलवान बेटियों को किस तरह न्याय दिलावाया जाए इसके लिए रणनीति तैयारी की जाएगी.  

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बहन-बेटी को अखाड़े में भेजने की कैसे होगी हिम्मत? पहलवानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी को घेरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget