एक्सप्लोरर

Sangrur Lok Sabha Bypoll: उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू, 6 जून तक भरे जा सकते हैं पेपर्स

Sangrur Lok Sabha Bypoll: संगरूर लोकसभा सीट पर भगवंत मान के इस्तीफा देने की वजह से उपचुनाव हो रहा है. 23 जून को संगरूर में मतदान होना है.

Sangrur Lok Sabha Bypoll: संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने कहा कि संगरूर (Sangrur) लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार छह जून तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान (Bhagwant Mann) के धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने और जीतने के बाद संगरूर लोकसभा सीट खाली हो गई थी.

राजू ने बताया कि मतदान 23 जून को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा, जबकि मतगणना 26 जून को होगी. उन्होंने बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. राजू ने कहा कि नामांकन पत्र संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच दाखिल किए जा सकते हैं.

हालांकि, पांच जून रविवार होने के कारण नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टी का दिन है, इसलिए उस दिन नामांकन पत्र नहीं भरा जा सकता है. नामांकनों की जांच सात जून को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ जून है.

आम आदमी पार्टी का गढ़ है संगरूर

संगरूर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी का मजबूत गढ़ है. पंजाब के मुख्यमंत्री मान 2014 और 2019 में संगरूर संसदीय सीट से जीते थे. 2019 में तो भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सिंबल पर जीत दर्ज करने वाले अकेले सांसद बने थे. 

हालांकि संगरूर लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर टिकट के दावेदारों में बनी हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget