एक्सप्लोरर

Haryana: अब कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी साक्षी मलिक, कहा- 'मैं बृजभूषण जैसे लोगों के बीच...'

Sakshee Malikkh News: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाली साक्षी मलिक ने अपने करियर को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने सोमवार को कहा कि वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी.

Haryana News: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने सोमवार को प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के लिए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन से वह मानसिक रूप से थक गई हैं. पिछले साल दिसंबर में बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh( के करीबी संजय सिंह के भारतीय कश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी ने रोते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी. वह ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के साथ महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं जिसमें उनकी मांग बृजभूषण सिंह को हटाने और गिरफ्तार करने की थी.

साक्षी मलिक ने भारत में ‘मी टू’ अभियान के प्रभाव पर चर्चा के लिए एक पैनल चर्चा में कहा, ‘‘एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, इतना ज्यादा मानसिक दबाव है और हम हर संभव तरीके से इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हैं इसलिए मैं कुश्ती जारी नहीं रख पाऊंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक मिला और मैं चाहती हूं कि मेरे जूनियर रजत और स्वर्ण पदक जीतें. मैं भारत में हर लड़की को अपना सपना साकार करते हुए देखना चाहूंगी. ’’

मुझे सकारात्मक नतीजे की उम्मीद- साक्षी
साक्षी ने कहा, ‘‘कई लोगों ने मुझे कुश्ती में जारी रखने की सलाह दी लेकिन मैं बृजभूषण जैसे लोगों के बीच कुश्ती नहीं करना चाहती. बुरा लगता है जब आप ऐसे लोगों को खुले में घूमता हुए देखते हैं. ऐसा लगता है कि वह अब भी चीजों पर नियंत्रण बनाए है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ये घटनायें सिर्फ सुनी नहीं हैं बल्कि व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न का अनुभव किया है. मैंने कुश्ती छोड़ दी लेकिन युवा पहलवान उम्मीद लगाए हैं कि हमारा अभियान बृजभूषण जैसे लोगों को हटा देगा. हम जो कर सकते थे हमने किया. ’’ साक्षी ने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर सरकार से इल्तजा करती हूं कि उससे जुड़े लोगों को कुश्ती प्रशासन में आने की अनुमति नहीं दे. मैं हमेशा सकारात्मक बनी रहूंगी. मुझे सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है. ’’

ये भी पढ़ेंGurugram News: गुरुग्राम में खाना खाने के बाद खाया माउथ फ्रेशनर, मुंह से आया खून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget