एक्सप्लोरर

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर साक्षी मलिक की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

Sakshee Malikkh News: पहलवान साक्षी मलिक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी छोड़ो, आज उसके बेटे को टिकट देके आपने देश की करोड़ों बेटियों का हौसला तोड़ दिया है.

Sakshi Malik on Brijbhushan Sharan Singh: पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण को लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से टिकट दिए जाने पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की बेटियां हार गई और बृजभूषण सिंह जीत गया. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह को अब तक गिरफ्तार न किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए.

पहलवान साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ''देश की बेटियां हार गई, बृजभूषण जीत गया. हम सबने अपना करियर दांव पे लगाया, कई दिन धूप बारिश में सड़क पर सोये. आज तक बृजभूषण को गिरफ़्तार नहीं किया गया. हम कुछ नहीं मांग रहे थे, सिर्फ़ इंसाफ़ की मांग थी.

देश की करोड़ों बेटियों का हौसला टूटा- साक्षी मलिक

पहलवान साक्षी मलिक ने आगे कहा, ''गिरफ़्तारी छोड़ो, आज उसके बेटे को टिकट देके आपने देश की करोड़ों बेटियों का हौसला तोड़ दिया है. टिकट जाएगी तो एक ही परिवार में, क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है. प्रभु श्री राम के नाम पर सिर्फ़ वोट चाहिए, उनके दिखाए मार्ग का क्या''?


बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर साक्षी मलिक की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

बता दें कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. हालांकि बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा बरकरार ही रहा. बीजेपी ने उनके छोटे बेटे करण भूषण को यूपी की कैसरगंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. करण भूषण यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. वो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. 

बृजभूषण शरण सिंह यूपी की कैसरगंज सीट से लगातार तीन बार से सांसद रहे हैं लेकिन इस बार महिला पहलवानों से यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बीजेपी से उन्हें टिकट नहीं मिला. लेकिन उन्होंने अपने बेटे को बीजेपी से टिकट दिलाकर अपने दबदबे का सबूत पेश किया. बृजभूषण शरण सिंह पहले गोंडा से भी दो बार और बहराइच सीट से एक बार सांसद रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में इस सीट पर देवरानी-जेठानी का ससुर से होगा मुकाबला, खुद को ही नहीं डाल पाएंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget