एक्सप्लोरर

Punjab: बलविंदर सिंह भुंडर की अकाली दल से अलग हुए नेताओं से बड़ी अपील, क्या मानेंगे बागी?

Punjab News: अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर ने प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर और गुरप्रताप सिंह वडाला का नाम लिए बगैर उनसे सदस्यता अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है.

Punjab latest News: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर ने सोमवार (17 मार्च) को पार्टी नेताओं के बीच एकजुटता का आह्वान किया. उन्होंने पार्टी से अलग हुए नेताओं को अकाल तख्त के निर्देश का पालन करते हुए पार्टी में शामिल होने की अपील की है. बलविंदर सिंह भुंडर ने ये अपील पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की है. 

एसएडी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर ने कहा, "मैं 5 सदस्यीय समिति के सदस्यों सहित सभी नेताओं से अपील करता हूं कि वे अकाल तख्त के निर्देश का पालन करें. सभी मतभेदों को मिटाकर पंथ में एकता के लिए प्रयास करें. ताकि पंथिक ताकतों को मजबूत करने के साथ एसएडी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली एजेंसियों को हराया जा सके." 

अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भुंडर ने होला मोहल्ला के अवसर पर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, "यह सच है कि सिख इतिहास में कई अवसर इस बात के गवाह है कि एकजुट होने पर कौम को मजबूती मिली और उसकी समृ​द्धि में भी बढ़ोतरी हुई. हमें अतीत से सीख लेनी चाहिए." 

चंदूमाजरा, जागीर कौर और वडाला से की ये अपील 

अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर ने कहा कि उन्होंने पहले भी अलग-थलग पड़े नेताओं से शिअद के सदस्यता अभियान में शामिल होने की अपील की थी. मैंने पहले भी उन्हें पार्टी की सदस्यता पर्चियां लेकर सदस्यता अभियान का हिस्सा बनने की पेशकश की थी. मैं इस प्रस्ताव को दोहराता हूं और उनसे अपील करता हूं कि वे सदस्यता प्रतियां लें और उन्हें भर दें. ताकि संगठनात्मक चुनावों के हिस्से के रूप में अपनी पसंद के प्रतिनिधियों को चुना जा सके.

बलविंदर सिंह भुंदर के बयान से साफ है कि वो पार्टी के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर और गुरप्रताप सिंह वडाला सहित अन्य बागी नेताओं का नाम लिए बगैर जिक्र कर रहे थे. 

परिसीमन का आधार संघीय ढांचे के खिलाफ 

अकाली दल नेता ने खुलासा किया कि अकाली दल संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन पर चर्चा के लिए 22 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेगा. ऐसा ना करने से देश में असंतुलन पैदा होगा और परिवार नियोजन कार्यक्रमों का पालन करने वाले राज्यों का नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि परिसीमन संघवाद की अवधारणा के भी खिलाफ है, जिसमें उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में लोकसभा सीटों में 150 की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के लिए सीटों में मामूली वृद्धि होगी. 

Punjab: फ्री हेल्थ कैंप में गंजेपन का इलाज कराना 65 लोगों को पड़ा भारी, तेल लगते ही हुआ बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget