एक्सप्लोरर

Punjab News: बेअदबी मामले में न्याय की मांग तेज, नवजोत सिंह सिद्धू ने आप सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

Punjab News: भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव के दौरान बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने का वादा किया था. नवजोत सिंह सिद्धू इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं.

Punjab News: पंजाब में बेअदबी की घटनाओं में न्याय की मांग को लेकर भगवंत मान की सरकार घिरती हुई नज़र आ रही है. 2015 की बेअदबी के मामलों और उसके बाद पुलिस गोलीबारी की घटना में न्याय की मांग को कई सिख संगठनों ने फरीदकोट में बठिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी धरने में शामिल हुए.

पुलिस गोलीबारी की घटना के पीड़ितों में से एक के परिवार ने न्याय देने में कथित देरी के विरोध में अनिश्चित काल के लिए राजमार्ग को अवरुद्ध करने का आह्वान किया था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बठिंडा और अमृतसर की ओर जाने वाले यातायात को कई जगहों पर दूसरे रास्तों से भेजा गया.

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और मामलों में न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की. सिद्धू ने कहा, ''मैं मांग करता हूं कि न्याय दिलाने के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाए. हर दिन सुनवाई होनी चाहिए. भगवंत मान आप भी गृह मंत्री हैं और आप छोटे भाई हैं. मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करें और न्याय सुनिश्चित करें.''

सिद्धू की ओर से उठाया गया यह सवाल

फरीदकोट के बरगारी में 2015 में सिखों के पवित्र ग्रंथ के फटे हुए पन्ने पाए गए थे. बेअदबी की घटनाओं का विरोध करने वालों पर पुलिस की गोलीबारी में दो लोग- कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह मारे गए. घटना फरीदकोट के बहबल कलां में हुई थी.

कृष्ण भगवान सिंह के पुत्र सुखराज सिंह न्याय की मांग को लेकर बहबल कलां में 100 दिनों से अधिक समय से धरना दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ''हम राष्ट्रीय राजमार्ग को अनिश्चित काल के लिए अवरुद्ध कर रहे हैं.''

दिल्ली के मुख्यमंत्री के पहले के बयान का हवाला देते हुए सिद्धू ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 24 घंटे के भीतर बेअदबी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. सिद्धू ने सवाल उठाया कि इस मामले में न्याय दिलाने से अब अरविंद केजरीवाल को कौन रोक रहा है.

Punjab में कांग्रेस की मुश्किल बढ़ी, Sunil Jakhar पर लगे दलितों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget